अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर नगर के टेढ़ी बाजार मोहल्ला स्थित प्राचीन राम हरख ठाकुरद्वारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन कथा ब्यास आचार्य जगन्नाथ पाण्डेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही वह भवसागर से मुक्ति पा लेता है। कथा का शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने ठाकुरद्वारा व ब्यासपीठ का पूजन अर्चन कर किया। भगवान श्रीकृष्ण का विवाह प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे।
कथा ब्यास ने कहा कि भागवत महापुराण एक मात्र ऐसा ग्रंथ है जो बड़े से बड़े संकट को टाल सकता है। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से मनुष्य को ज्ञान और बैराग्य की प्राप्ति होती है। यह जीवन को सही दिशा दिखाती है और इसके श्रवण मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कथा का शुभारंभ करते हुए श्रोताओं से कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें जीवन जीने की सीख देती है। भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। व्यक्ति की क्रोध, मोह, माया आदि समाप्त हो जाती है और उसका मन ईश्वर की शरण में लग जाता। कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सनातन की शक्ति मिलती है। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक इंद्रदेव पाण्डेय ने पूर्व सांसद व कथा ब्यास का स्वागत किया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण विवाह का प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, इंद्र प्रकाश त्रिपाठी, गोविंद त्रिपाठी, कुलदीप पाण्डेय, अथर्व पाण्डेय, रूद्रांश त्रिपाठी, किरन त्रिपाठी, गीता पाण्डेय, सुरभि त्रिपाठी, स्वाती, अल्का, माही, मुश्कान व करन प्रजापति समेत भारी संख्या श्रोता मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ