उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महिला के इस कारनामे ने पति समेत पुलिस प्रशासन को हलकान कर दिया। महिला को समझाने बुझाने के घंटों कवायद के बाद पुलिस जवान अपने साहस का परिचय देते हुए अपनी जान पर खेल गया। जिसकी सराहना हो रही है।
दरअसल सोमवार को दोपहर यमुनानगर के बसहरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला पति से नाराज होने के बाद हाई-टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। जिससे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद मौके पर घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
पति से झगड़ा: सुबह पति भोले सिंह और पत्नी वंदना सिंह में मामूली विवाद हो गया था। जिससे पत्नी नाराज होकर घर से निकल पड़ी। गांव से लगभग आधा किलो मीटर दूर खेत में लगे विद्युत हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। इसी दौरान खेत में काम कर रहे लोगों की नजर महिला पर गई तो हड़कंप मच गया। उन्होंने यह खबर गांव तक पहुंचा दी। जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
पुलिस का प्रयास: गांव वालों ने महिला को अपने स्तर से समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला लोगों की बात मानने को राजी नहीं हुई, लगातार उसके तेवर चढ़ते ही जा रहे थे। मामले से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया, जानकारी मिलते ही एसीपी बारा संतलाल सरोज थाना अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
बीत गया एक पहर: गांव वालों और पुलिस ने महिला को नीचे उतरने के लिए बहुत समझाया लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हो रही थी, इस तरह से दोपहर के 12:00 बजे से शाम को 4:00 बज गया। लंबे समय तक टावर पर खड़ी रहने के कारण महिला थकान से परेशान हो चुकी थी। लोगों के समझाने से वह उतरने के लिए राजी हो गई। उसने टावर से उतरना शुरू कर दिया, लेकिन अत्यधिक थकान के कारण उसके हाथ पांव डगमगाने लगे, उसे लगा कि अब वह असंतुलित हो जाएगी। यह बात उसने बताई।
सिपाही ने दिखाया साहस: महिला के स्थित को देखते हुए लालपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत टावर पर चढ़ गए। महिला को रस्सी के सहारे टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों की जमकर सराहना की।
किसानों में नाराजगी: बंदना टावर से जैसे ही नीचे उतरी उसने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया, जबकि पति का कहना था कि उसकी पत्नी ही आए दिन विवाद किया करती है। महिला के टावर पर चढ़ने के कारण खेत में लगी गेहूं की फसल चौपट हो गई, जिसको लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली है। किसानों का कहना था कि पति पत्नी के झगड़े में हम लोगों की फसल चौपट हुई है। देखिए वायरल वीडियो 👇
प्रयागराज में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पति से नाराज होकर विद्युत टावर पर चढ़ गई महिला, सिपाही ने बचाई जान, लालपुर के बसहरा का मामला pic.twitter.com/8QYcI7QxNi
घरेलू विवाद से ड्रामा: पति-पत्नी के बीच हुआ ड्रामा पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है, पति-पत्नी के बीच उपजे कलह को लोग तनाव का नतीजा बता रहे हैं, हालांकि पुलिस ने पति-पत्नी को समझा बुझाकर घर भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ