उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है, यहां असली दुल्हन के घर नकली दूल्हा नकली बारातियों के साथ पहुंच गया था। लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को देखा तो शंका हो गया। बात आगे बढ़ी तो पूरे मामले की पोल खुल गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिल एरिया थाना क्षेत्र में हरियाणा से दूल्हा शादी के लिए बारात लेकर पहुंचा था। दूल्हे पर शक होने पर पूरे बारातियों की पोल खुल गई। यहां दूल्हा ही नहीं पूरी बारात नकली निकली। मामले में मौके पर पुलिस बुलाई गई, लेकिन मामला यहां भी नहीं सुलझा। अंततः पुलिस ने दूल्हे सहित सात बारातियों को हिरासत में लेकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
जमकर हुई खातिरदारी: दरअसल लड़की के शादी के लिए गांव में खुशी का माहौल बना हुआ था, शादी को लेकर धूमधाम से सारी तैयारियां की जा रही थी, विवाह के मुहूर्त पर हरियाणा के पानीपत से बारात पहुंच गई। जिसका वधू पक्ष ने जमकर खातिरदारी करते हुए अभिवादन किया। लेकिन जब घर वालों की नजर दूल्हे पर पड़ी, तब बारात में हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जब गहमागहमी होने लगी, तब बात खुलकर सामने आ गई, बारात हरियाणा के पानीपत से नहीं बल्कि हरियाणा के किसी दूसरे क्षेत्र से आई थी।
फोटो में दिखा था दूल्हा: बताया जाता है कि दोनों पक्ष में मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति ने किसी और लड़के का फोटो दिखाया था। लेकिन ऐन वक्त पर उसे दूल्हे को न लाकर के दूसरा दूल्हा पेश कर दिया गया। फोटो में दिखाई दिए दूल्हे की शक्ल जब मौके पर पहुंचे दूल्हे से मैच नहीं हुई तब हंगामा खड़ा हो गया।
दूल्हे की टूटी टांग: बताया जा रहा है कि जिस दूल्हे को फोटो में दिखाया गया था उसकी उम्र महज 25 से 27 वर्ष थी, लेकिन बारात लेकर आने से पहले एक दुर्घटना में उसकी टांग टूट गई, जिसके कारण से वह अस्पताल में एडमिट हो गया। ऐसी स्थिति में मध्यस्थता करने वाले युवक ने शादी के तय मुहूर्त पर दुल्हन के घर बारात पहुंचाने के लिए दूल्हा ही नहीं बल्कि पूरा बारात बदल दिया।
किराए पर लाया गया दूल्हा: लोगों के पूछताछ में दूल्हा बनकर आए 40 वर्षीय युवक ने बताया कि उसे लड़की की फोटो दिखाकर शादी का लालच दिया गया था। इसके बदले उसे 30 हजार रुपए भी दिए गए थे। बताया गया था कि शादी के बाद दुल्हन उसे मिल जाएगी। इसी लालच में वह शादी करने के लिए आ गया था।
बाराती बंधक: हंगामा बढ़ता गया इसके बाद वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया। मामले में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन मामला इतना उलझा था कि सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा था, अंततः पुलिस ने दूल्हे समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ