Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिपाही ने की आत्महत्या: सिपाही ने सर्विस राइफल से खुद को उड़ाया



उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में होली की खुशियों को दरकिनार कर सिपाही ने सर्विस राइफल से सुसाइड कर लिया, जिससे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। सिपाही के खौफनाक कदम ने विभाग को झकझोर कर रख दिया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक की सुरक्षा में तैनात 32 वर्षीय सिपाही महेंद्र पाल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार लिया। मामले की जानकारी मिलते ही विभाग में सनसनी फैल गई। 

ड्यूटी के दौरान राइफल की गूंज: सिपाही महेंद्र पाल किराए का कमरा लेकर ड्यूटी करता था, सुबह की ड्यूटी पूरी होने के बाद वह अपने कमरे पर पहुंचा था, कमरे में दाखिल होने के बाद अचानक से राइफल चलने की आवाज गूंज उठी। जिससे पड़ोसी सहम उठे। उन्होंने महेंद्र पाल के कमरे का दरवाजा खटखटाकर आवाज़ लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब ना मिला। पड़ोसियों ने कमरे की खिड़की से अंदर का नजारा देखा तो अवाक रह गए। सिपाही महेंद्र पाल खून से लतफथ होकर जमीन पर पड़ा हुआ था। गोली महेंद्र के मस्तक में लगी थी।

बेटी से दूरी का दर्द: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि महेंद्र का पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गया था, जिससे नाराज होकर वह 3 वर्षीय पुत्री को लेकर अपने मायके चली गई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि महेंद्र का एकांकीपन भी उसके सुसाइड की वजह हो सकती है, हालांकि उक्त बातों की अभी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है।

अधिकारियों ने लिया जायजा: मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मामले में जांच करने का आदेश दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

पुलिस के जांच में सुलझेगी उलझी गुत्थी: होली जैसी खुशी के मौके पर विभाग में हुई घटना ने पुलिस प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले के तह तक पहुंचने में लगी हुई है। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या मृतक सिपाही किसी मानसिक तनाव से परेशान था? क्या उसके काम और निजी जीवन में कोई ऐसी बात थी, जिससे उसकी परेशानी बढ़ी हुई थी? पुलिस महेंद्र के फोन कॉल्स और मैसेज से डिटेल जुटाने में जुटी हुई है।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे