Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होली मिलने से इंकार करने पर मार दी गोली,पिस्टल से फायरिंग में युवक घायल, घटना का वीडियो वायरल



उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है, जहां होली के मौके पर रंगों की जगह गोलियों की गूंज सुनाई दी है। होली में रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के शाम लगभग 4:30 बजे कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा इलाके में सनसनीखेज वारदात देखने को मिली है। होली मिलने से मना करने पर गोलाबारी कर दी गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है।

इनकार करते ही मार दी गोली: कटघर थाना क्षेत्र के वीरशाहजारी के रहने वाले अमित गुप्ता का आरोप है कि उसका भाई अक्षय, पड़ोस में संचालित परचून की दुकान पर खड़ा था, इसी दौरान शराब के नशे में धुत होकर अभिषेक सिंह उर्फ छोटू और भोलू पुत्रगण सुरेंद्र सिंह उर्फ गिरीश सिंह पहुंच गया। अभिषेक होली मिलने की अक्षय और अक्षय के दोस्त संजय आर्य से जिद करने लगा। अभिषेक के अत्यधिक नशे में होने के कारण संजय ने होली मिलने से इंकार कर दिया। इसी कारण से अभिषेक नाराज हो गया, उसने संजय पर गोली चला दी, लेकिन संजय बाल बाल बच गया। जिसके बाद अभिषेक ने दूसरा फायर झोंक दिया, जिससे अक्षय घायल हो गया। गोली अक्षय के पैर में लगी है।

तीसरे फायर की कोशिश: आरोप है कि अभिषेक ने तीसरी गोली चलाने के लिए कोशिश की, जिसके लिए वह गन लोड कर रहा था तभी संजय ने हिम्मत दिखाते हुए झपट्टा मार दिया। तब अभिषेक और भोलू ने पिस्टल के बट से मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 

वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर आरोपियों के द्वारा हमला करते और पिस्टल लोड करने का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें आरोपी हमला करते हुए, दिखाई दे रहे हैं वही गोली लगने से एक युवक घायल होकर जमीन पर बैठा हुआ दिखाई पड़ रहा है। देखिए वीडियो 👇



मुकदमा दर्ज: मामले में कटघर पुलिस ने मछुआपुरा के रहने वाले सगे भाई अभिषेक और भोलू के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे