अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर शिव नाट्य कला मंडल के तत्वाधान में बुधवार को भगवान शिव के बारात की 56 वीं शोभा यात्रा निकाली गई।
26 फरवरी को भगवान भोलेनाथ की बरात जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान से निकाली गयी। समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु ने आरती किया, उसके बाद भगवान भोलेनाथ के बारात की शोभायात्रा निकाली गई। बरात में भगवान शिव के भक्तों के अलावा उनके साथ भूत प्रेत की टोलियां भी चल रही थी। डीजे पर भक्तिमय गीतोेें पर शिव भक्त नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते बारात का आन्नद लेते नजर आये। इस वर्ष शोभा यात्रा में विशेष आकर्षण महाकुंभ की झलक, 12 ज्योतिर्लिंग सहित रविदास व महर्षि बाल्मीकि की झांकी रही।
शिव बारात राम लीला मैदान से मेजर चौराहा, अंबेडकर तिराहा, वीर विनय चौक से होते हुए झारखंडी मन्दिर पहुँची जहाँ भगवान भोले नाथ के स्वरूप में बने शंकर जी ने झारखंडी महादेव का दर्शन किया। उसके बाद शोभायात्रा वीर विनय चौराहा से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से शिव बारात निकली । रास्ते में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए पूजन अर्चन कर आरती उतार कर पुण्य अर्जित किया । शिव बारात परम्परागत मार्गो से होता हुआ रामलीला मैदान पहुंचा। जहां भगवान शिव और पार्वती का विवाह समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ