उत्तर प्रदेश के बलरामपुर पुलिस ने महिला के हत्या का खुलासा करते हुए, मृतका के शौहर और सौतन को गिरफ्तार किया है। सौतन ने शौहर के साथ मिलकर पहली बीवी की हत्या कर दी थी, इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए बीवी शौहर ने मिलकर बड़ी साजिश रची थी। घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है।
बलरामपुर पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटरा शंकर नगर में महिला के हुई हत्या का खुलासा करते हुए पूरे साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। सौतन ने शौहर के साथ मिलकर पहली बीवी की हत्या कर दी थी, पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद के सीने पर भी चाकू मार कर घायल करवा लिया था।
गणतंत्र दिवस की रात वारदात: दरअसल 26 जनवरी की रात लगभग 9:30 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा शंकर नगर गांव के रहने वाले जमील पुत्र मो सफी और उसकी दूसरी बीवी शबनम ने मिलकर बड़ी साजिश रच डाली थी, दोनों ने मिलकर पहली बीवी समसुल निशा को चाकू मारकर हत्या कर दिया था।
पुलिस को किया भ्रमित: पुलिस को सूचना देते हुए शौहर जमील अहमद ने बताया कि वह भोजन के उपरांत खेत की रखवाली करने के लिए चला गया था, तभी अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर पहली बीवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए मृतका के शौहर ने कहा कि नई दुल्हन ने फोन करके हमले की जानकारी दी। खेत से घर पहुंचा तो देखा कि पहली बीवी समसुल निशा खून से लतफथ फर्श पर पड़ी हुई थी। नई दुल्हन को भी चाकू लगा हुआ था। कुछ देर चीखने चिल्लाने के बाद वह बेहोश हो गई थी। एंबुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पहली बीवी को मृत घोषित कर दिया। नई दुल्हन का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था।
चार टीमों का गठन: अज्ञात बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी सर्विलांस और फील्ड यूनिट को जिम्मेदारी देते हुए मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया था। घटनास्थल का बारीकी से पड़ताल करने के दौरान पुलिस को मृतका के शौहर और सौतन पर शक हो गया। पुलिस ने आरोपी शौहर और नई दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। फॉरेंसिक जांच के दौरान सारे तथ्य दोनों के मिली भगत की तरफ इशारा कर रहे थे। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करते हुए सभी कड़ियों को जोड़कर बताया तब दोनों टूट गए। दोनों ने अपने गुनाहों का इकबाल कर लिया।
ताने मारने के कारण हत्या: पुलिस के पूछताछ में जमील अहमद ने बताया कि उसकी नई दुल्हन शबनम मां नहीं बन सकी थी, इसलिए पहली बीवी समसुल निशा उसे ताने मारती थी। जिससे दोनों में विवाद हुआ करता था। इसी कारण से दोनों के मन में अत्यधिक क्रोध उत्पन्न हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पहली बीवी के हत्या की योजना बनाई थी।
साक्ष्य मिटाने का प्रयास:दोनों आरोपी ने बताया कि शमशुल निशा की चाकू से हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए वाशिंग मशीन में कपड़े व जूते धो दिए थे। शबनम फर्श पर गिरे खून को वाइपर से साफ कर रही थी, जिससे उसे उल्टी होने लगी। आधी अधूरी सफाई करके वह कमरे में चली गई। तब शबनम के सीने में चाकू से हल्का प्रहार करके उसे मामूली घायल कर दिया था। उसे कुछ देर कमरे में रहने के बाद फोन करने के लिए कहा था, शबनम ने ठीक वैसे ही किया। अज्ञात बदमाश के हमले की कहानी झूठी थी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ