उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने दो माह पहले हुए हत्या का खुलासा करते हुए, मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष 1 दिसंबर को थाना इन्दिरापुरम में 46 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक गायब हो गया था। 3 दिसंबर को मृतक का शव ग्रीन बेल्ट के जंगल में बरामद हुआ था। तब से पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी, लेकिन आरोपी पुलिस से लगातार आंख मिचोली खेल रहा था। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दस हजार रुपए का इनाम लगाया।
गुमशुदगी दर्ज: 1 दिसंबर को थाना इंदिरापुरम में प्रहलाद गढ़ी के रहने वाले मृतक गजराज के पुत्र रोहित कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके पिता गायब हो गए हैं। खोजबीन के उपरांत कहीं नहीं मिले। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया था।
जंगल में मिला शव: 3 दिसंबर को ग्रीन बैल्ट के जंगल में मृतक गजराज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिससे स्पष्ट हो गया कि गजराज की गला दबा करके हत्या कर दी गई थी।मामले में मृतक के पुत्र के शिकायती पत्र पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया था।
आरोपी गिरफ्तार: मामले में जांच पड़ताल के उपरांत पुलिस ने मुखबिर खास के सूचना पर मूल रूप से बिहार राज्य के सीतामढ़ी जनपद अंतर्गत परिहार थाना क्षेत्र के झापामासा गांव निवासी, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के प्रहलाद गढ़ी गांव में किराए के मकान में रहने वाले जय कुमार राउत पुत्र कपिल देव राउत और मृतक की पत्नी कपूरी देवी को तिराहा ग्रीन बेल्ट पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
प्रेम प्रसंग का मामला: पुलिस के पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि आरोपी जय कुमार और मृतक गजराज की पत्नी कपूरी देवी एक साथ किराए के मकान में रहते थे, इसी दौरान 1 साल पहले दोनों का प्रेम संबंध हो गया। लेकिन मृतक को अपनी पत्नी पर संदेह हो गया था जिससे उसने कमरा खाली कर दिया था।
नहीं रुकी मोहब्बत: मकान बदले जाने के बावजूद भी कपूरी देवी और जयकुमार का प्रेम प्रसंग चला रहा। दोनों लगातार मोबाइल के जरिए एक दूसरे के संपर्क में बने रहे। फोन पर बात करके प्रेमी प्रेमिका एकांत में मिलने के लिए ग्रीन बेल्ट आया करते थे, जहां पर दोनों की चोरी छुपे मुलाकात हुआ करती थी।
पति को लगी भनक: पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी पति को पहले ही थी, घर बदलने के बाद दोनों के इश्क का सिलसिला चलता रहा जिसकी भी भनक लग गई। तब पत्नी का पति ने पीछा करना शुरू कर दिया।
रंगे हाथ पकड़ा: पत्नी को पति गजराज ने प्रेमी जयकुमार को मिलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था, दरअसल पत्नी का पीछा करते हुए पति आया, दोनों जब तक एकांत में नहीं हुए तब तक पति प्रतीक्षा करता रहा, जैसे ही दोनों एकांत में पहुंचे पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने के कारण समाज में होने वाली बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर गजराज की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक के शव को मौके पर छोड़कर दोनों भाग निकले थे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ