Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जयमाला स्टेज पर पहुंचने से पहले घोड़ी पर सवार दूल्हे ने तोड़ा दम, मातम में तब्दील हो गई शहनाइयां



मध्य प्रदेश के श्योपुर में दिल को झकझोर देने वाला मामला देखने को मिला है, दुल्हन दूल्हे के जयमाल स्टेज पर आने का इंतजार करती रही, लेकिन स्टेज पर पहुंचने से पहले घोड़ी पर सवार दूल्हे ने दम तोड़ दिया। जिससे शादी की रस्में में धरी की धरी रह गई, वही वर और वधू पक्ष में कोहराम मच गया। शादी की सारी खुशियां मातम में तब्दील होकर रह गई। 

दरअसल श्योपुर जिले में घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा स्टेज के तरफ बढ़ रहा था, इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, वह घोड़ी पर सवार रहते हुए परेशानी महसूस करने लगा, साथ में मौजूद लोगों ने जब तक दूल्हे को घोड़ी से उतारने का प्रयास किया, तब तक दूल्हे ने घोड़ी के गर्दन पर अपना सिर रख दिया। तत्काल दूल्हे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। मौत की जानकारी मिलते ही शहनाइयों की गूंज मातम में तब्दील हो गई।

शहर को लगा सदमा: बताया जाता है कि मृतक दूल्हा प्रदीप जाट एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुका है, जिससे सामाजिक ख्याति प्राप्त थी। दूल्हे के मौत की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में मातम छा गया।

मौत से पहले किया डांस: प्रदीप की शादी धूमधाम से संपन्न होने जा रही थी, सिर पर साफा बांध, शेरवानी पहनकर दूल्हा तैयार हुआ तो गाजे बाजे की धुनों पर थिरक रहे दोस्तों ने प्रदीप को भी डांस करने के लिए आमंत्रित किया, तब प्रदीप ने दोस्तों के साथ जमकर डांस की। लेकिन किसी को क्या पता था कि प्रदीप की खुशी बस यही तक सीमित है। दूल्हा डांस करने के बाद घोड़ी पर सवार होकर चंद कदम ही चला था तभी प्रदीप की तबीयत बिगड़ गई।

इंतजार करती रह गई दुल्हन: उधर दुल्हन दूल्हे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, दूल्हा दोस्तों के साथ डांस करने के बाद दुल्हन के पास जाने वाला था, तभी स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करते हुए पास में खड़े लोगों से उतारने की इच्छा जाहिर की, महज कुछ सेकंड में ही तकलीफ का एहसास करते हुए घोड़ी के कंधे पर सिर रख दिया, इसके बाद खुद न उठ सका। दुल्हन दूल्हे के आने का इंतजार करती रह गई।

शहनाई के गूंज में पसरा मातम: दूल्हे के मौत की जानकारी मिलते ही दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों घरों में बजने वाली शहनाइयों की आवाज थम गई, खुशियां रोने बिलखने के मंजर में तब्दील हो गई। मामले को जिसने भी सुना उसे यकीन नहीं हुआ। घर का मंजर देखने के बाद लोगों को दुखद घटना पर यकीन हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे