Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जीजा सरहज की नाकाम मुहब्बत, शादी में दुल्हन को जीजा से हो गया प्यार, जीजा सरहज का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव



उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मोहब्बत का खौफनाक मंजर देखने को मिला है। दुल्हन बनकर आई युवती को पति के जीजा से प्यार हो गया। दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ता गया। मौका देखकर नई नवेली दुल्हन पति के जीजा के साथ गायब हो गई थी। रविवार को फांसी के फंदे से लटकता हुआ दोनों का शव पाया गया।

दरअसल सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में फांसी के फंदे से युवक और युवती का शव लटकता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। दोनों की पहचान जीजा और सरहज के रूप में हुई है।

कई दिन से गायब थे दोनों: बताया जाता है कि अचानक से नई नवेली दुल्हन और उसका जीजा बीते 2 फरवरी को गायब हो गए थे। जीजा अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था जो वापस नहीं पहुंचा, इधर साले की नई नवेली दुल्हन भी गायब हो गई थी। परिवार वाले दोनों के खोजबीन में जुटे हुए थे। नहीं मिलने पर मामले में निवाड़ी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। घटनास्थल के पास मोटरसाइकिल मिलने से दोनों की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में परिजनों को अवगत कराया।

शादी में जीजा से आंखें चार: बताया जाता है कि 9 महीने पहले आरती की धनेंद्र कुशवाहा से शादी हुई थी, साले के शादी में जीजा प्यारेलाल भी शामिल हुआ था। इसी दौरान सलहज आरती पति के जीजा प्यारेलाल को दिल दे बैठी। जिसके बाद जीजा और सलहज का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ता गया। आरती शारीरिक रूप से धनेंद्र के घर रहती थी, लेकिन उसका दिल धनेंद्र के जीजा के पास ही रहा। जिसके कारण से प्यारेलाल का ससुराल में आना जाना ज्यादा हो गया था। वह अक्सर किसी न किसी काम के बहाने ससुराल आने जाने लगा, दोनों के प्यार की भनक आरती के पति को लग गई थी, इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा था। तब 2 फरवरी को दोनों भाग निकले थे।

दो बच्चों का बाप है जीजा: मृतक प्यारेलाल का विवाह 9 साल पहले धनेंद्र की बहन शगुन से हुआ था, शगुन और प्यारेलाल से दो बच्चे भी हैं। जिसमें 7 वर्ष का पुत्र और 5 वर्ष की पुत्री है। 

एक ही पेड़ से लगाई फांसी: बताया जाता है कि जीजा और सरहज में एक ही पेड़ की एक ही डाली में दुपट्टा और मफलर को एक करके फांसी का फंदा बनाकर झूल गए। पशुओं को चराने के लिए निकले लोगों ने फांसी के फंदे से दोनों को लटका हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। 

मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे