Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सड़क हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत, सिपाही सहित तीन घायल, अनियंत्रित होकर मकान में घुस गई तेज रफ्तार कार



उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आरोपियों को गिरफ्तार कर लौट रहे चौकी इंचार्ज और सिपाही हादसे के शिकार हो गए। दुर्घटना में चौकी इंचार्ज की मौत हो गई वहीं सिपाही सहित दो संदिग्ध घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेमरा चौकी इंचार्ज दबिश देने के लिए अपने हमराही के साथ कार में सवार होकर के गए हुए थे। खीरों थाना क्षेत्र के रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर जगत ढाबा के पास एक मकान में घुस गई। जिससे कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तभी रास्ते में सेमरी चौकी इंचार्ज चमन सिंह ने दम तोड़ दिया।

सिपाही सहित तीन घायल: हादसे में चौकी इंचार्ज चमन सिंह की मौत हो गई वहीं सिपाही जितेंद्र, दो संदिग्धों में उदय और सूर्यभान घायल हो गए हैं। सिपाही जितेंद्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिसे प्राथमिक उपचार देने के उपरांत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

डायल 112 में पहुंचाया अस्पताल: बताया जाता है कि हादसे की जानकारी मिलते ही आधी रात के बाद लगभग 3:00 बजे डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई, पुलिस टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चौकी इंचार्ज को मृत घोषित कर दिया। वही सिपाही की स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों को भी चोट आई है, जिनका इलाज जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे