उत्तर प्रदेश के नोएडा में 16 वर्ष बाद हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की निर्मम हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था। तब से वह नेपाल में अपना समय गुजार रहा था, सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2009 में 2 वर्षीय मासूम की छत पर करंट लगा करके हत्या कर दी गई थी, इसके बाद मासूम को छत से जमीन पर फेंक दिया गया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी नेपाल भाग गया था, मामले में मृतक मासूम के पिता अशोक ने नोएडा के सेक्टर 58 थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था।
इनाम घोषित:पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया, लेकिन आरोपी संजय पुलिस के पहुंच से दूर रहा। तमाम प्रयासों के बाद आरोपी की गिरफ्तारी न होने के उपरांत पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
प्रेम प्रसंग में मासूम की हत्या: बताया जाता है कि आरोपी का अशोक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस आशय की जानकारी अशोक को हो गई थी, तब उन्होंने आरोपी संजय को घर में आने जाने से मना किया था, जिसके कारण से रंजिश रखते हुए आरोपी ने अशोक के मासूम पुत्र की हत्या कर दी थी।
बोले एडीसीपी: नोएडा एडीसीपी ने बताया कि वर्ष 2009 में थाना सेक्टर 58 पर अशोक कुमार ने अपने दो वर्षीय मासूम पुत्र की हत्या के बाबत मुकदमा दर्ज कराया था, करंट से मासूम की हत्या कर छत से फेंक दिया गया था, मुकदमा दर्ज करने के उपरांत आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, आज आरोपी गिरफ्तार हो गया है, आरोपी मूलतः बिहार के चंपारण का रहने वाला है, ज्यादा से ज्यादा समय आरोपी ने नेपाल में गुजारा है, वादी अशोक कुमार की पत्नी से आरोपी का संबंध था, जिसका अशोक के द्वारा विरोध किया जा रहा था, इसी रंजिश में आरोपी ने इकलौते मासूम पुत्र की हत्या कर दी थी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ