उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार के सुबह दूध व्यवसायी पर असलहे से बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जिससे दूध व्यवसाय की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज से आसपास के लोग कांप उठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के उपरांत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना हसायन क्षेत्र के नगला डाडा के पास सुबह लगभग 6:00 बजे गोली मार कर दूध व्यवसायी की हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मृतक व्यवसायी के परिजनों के शिकायती पत्र पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दूध कलेक्शन के दौरान मारी गोली: बताया जाता है कि हाथरस के शीतलवाड़ा के रहने वाले राजेंद्र सिंह बघेल पुत्र लीलाधर सिंह बघेल दूध का व्यवसाय करते थे, दूध कलेक्शन करके बेचने का काम करते थे। प्रतिदिन की भांति मंगलवार को तड़के दूध कलेक्शन करने के लिए साइकिल पर सवार होकर घर से निकले थे इसी दौरान हसायन कोतवाली क्षेत्र के नगला डांडा श्यामपुर रजवाहे के रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
दूध कलेक्शन को लेकर विवाद: मृतक के पुत्र पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन कुमार का आरोप है कि दूध कलेक्शन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था, इसलिए आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
जांच टीम गठित: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह व पुलिस उपाधीक्षक, सिकन्द्राराऊ पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया, वहीं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर दिया।
दो गिरफ्तार: मामले में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र पर हसायन पुलिस में मुकदमा दर्ज करके दो आरोपी राहुल व अशोक को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय है, घटना को लेकर न्यायालय से फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने के लिए गुजारिश किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ