Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाइक सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर: एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से वापस लौट रहे थे युवक



उत्तर प्रदेश के इटावा में शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे पांच बाराती हादसे के शिकार हो गए, अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऊसराहार थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात सरसई नावर ऊसराहार मार्ग स्थित दौलतपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से एक बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

मृतकों की पहचान: बताया जाता है कि बाइक सवार आशीष, हिमांशु, रोहित, राहुल और प्रांशु शादी समारोह में शामिल होने गए थे, वहां से भोजन के उपरांत देर रात में एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, लौटने के दौरान हादसे में आशीष, हिमांशु, रोहित, राहुल की मौत हो गई। वही प्रांशु की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार पांचो युवक उसराहार दौलतपुर के रहने वाले हैं।

गांव में मचा कोहराम: हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया, शादी की खुशियां दुखों में तब्दील हो गई। रोते बिलखते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस कर रही जांच: हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई। वही दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस वाहन के तलाश में जुटी हुई है।

बिना हेलमेट बाइक सवार: लोगों की माने तो बाइक सवार युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच जाती। बिना हेलमेट होने के कारण दुखद घटना हो गई।

बोले एसएसपी:मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ऊसराहार क्षेत्र में एक ही बाइक पर चार-पांच लोग सवार होकर जा रहे थे, अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इटावा, सैफई पीजीआई अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई है। चारों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे