उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को खानपुर थाना क्षेत्र में गोली मारकर घायल कर दिया था। जिससे दोनों की मौत हो गई थी। मामले में आरोपी के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया था।
मां की हत्या का मुकदमा: 24 फरवरी को औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गंगाहरी गांव के रहने वाले अक्षांशु उर्फ आनंद पुत्र नरेश ने खानपुर पुलिस में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके पिता ने उसकी मां सावित्री देवी और गांव के रहने वाले सरजीत पुत्र वज्रपाल को गोली मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले में पुलिस ने प्राण घातक हमला का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इलाज के दौरान मौत: सावित्री और सरजीत को गंभीर दशा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोनों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमे में प्राण घातक हमले से मौत के धारा की बढ़ोत्तरी कर दी।
बस स्टॉप से गिरफ्तार: आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए व स्वाट टीम लगी हुई थी। आरोपी पिता को अवैध असलहा कारतूस समेत गालिमपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या का कारण: दरअसल सावित्री और नरेश का वर्ष 2006 में विवाह हुआ था, लेकिन सावित्री रोज-रोज के गृह क्लेश से तंग हो चुकी थी, 1 साल पहले सावित्री ने गांव के ही रहने वाले सरजीत के साथ रहने का फैसला कर लिया। सावित्री अपने दोनों बच्चों को लेकर सरजीत के घर चली गई।
नोएडा रहती थी सावित्री: सरजीत उर्फ सतीश सावित्री और उसके दोनों बच्चों को लेकर नोएडा चला गया था। नोएडा के सेक्टर 10 में दोनों कैसे थे। 24 फरवरी को सावित्री सरजीत के साथ पुत्र और पुत्री को परीक्षा दिलाने के लिए खानपुर थाना क्षेत्र के खिजरपुर स्थित SVM इंटर कॉलेज आई थी, इसी दौरान नरेश ने दोनों को गोली मारकर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया था।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ