उत्तर प्रदेश के गोंडा में इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने का इफेक्ट देखने को मिला है। रील और परिवार में किसी एक को चुनने की बात आई तो पत्नी ने रील को चुन लिया, अपने डेढ़ वर्ष के कलेजे के टुकड़े को छोड़कर भाग गई। मामले में पति ने स्थानीय पुलिस में गुहार लगाई।
दरअसल जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने का अनोखा मामला देखने को मिला है। यहां रील बनाने से मना करने पर पत्नी मासूम बच्चे सहित परिवार को छोड़कर चंपत हो गई। हालांकि पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए महिला को पति के साथ रहने के लिए राजी कर लिया है। जहां से दोनों साथ में खुशी-खुशी अपने घर चले गए।
रील बनाने से मना करने पर हंगामा: सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर विवाहिता रील बना करके अपलोड करती थी, यह बात उसके पति को गवारा नहीं गुजरी। उसने पत्नी को रील बनाने से मना कर दिया, जिससे पत्नी नाराज हो गई। उसने पति और बच्चे को छोड़कर के रील को चुन लिया। वह रील बनाने के लिए घर छोड़ कर भाग गई।
मौसेरे भाई के साथ जाने का आरोप: वजीरगंज पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी रील बना करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने का शौक रखती है। जिसके लिए मना करने पर उसे अपने डेढ़ वर्षीय बेटे का भी ख्याल न रहा, वह मासूम को छोड़कर अपनी मौसी के लड़के के साथ जाकर अज्ञात स्थान पर रहने लगी है।
पुलिस ने सर्विलांस का लिया सहारा: महिला के उपस्थिति का स्थान पता न होने के कारण पुलिस ने सर्विलांस टीम का सहारा लेकर महिला के उपस्थिति का स्थान का ज्ञात किया, जहां से महिला को बुलाकर थाने में समझाया बुझाया गया। महिला के डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे के भविष्य का वास्ता देते हुए पुलिस ने उसे पति और बच्चे के साथ रहने के लिए राजी कर लिया। पत्नी को पुनः वापस पाकर पति भाउक हो गया। उसने रुंधे गले से पुलिस को धन्यवाद दिया।
बोले इंस्पेक्टर: इस बाबत थाना प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि परिवार के मामले में पुलिस का दायित्व रहता है कि वह अपने हस्तक्षेप से किसी के परिवार को बिखरने से बचा ले, इसी कड़ी में थाने के दीवान अतुल सिंह ने अपनी सूझबूझ से नाराज हुई आवेदक की पत्नी को पति के साथ रहने के लिए राजी कर लिया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ