उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बहन की विदाई के बाद अब भाई की अर्थी उठेगी, बहन की विदाई होने के बाद घर से 500 मीटर दूर भाई का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। परिजनों का कहना है कि बड़े भाई ने सुसाइड कर लिया है, लेकिन सुसाइड क्यों किया इसका जवाब नहीं मिल पा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लीलापुर थाना क्षेत्र के एक बाग में 24 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
बहन के विदाई के बाद लगाई फांसी: शुक्रवार को विक्रम पट्टी के बलराम सिंह की बेटी पूनम की शादी थी। शनिवार के दोपहर में विवाह उपरांत विदाई हो गई। बहन की विदाई के कुछ देर बाद घर से 500 मीटर दूर स्थित बाग में फांसी के फंदे से लटकता हुआ 24 वर्षीय अभिषेक का शव पाया गया।
बहन की शादी करने आया था युवक: बताया जाता है कि अभिषेक कामकाज के सिलसिले में सूरत में रहकर एक निजी फैक्ट्री में काम करता था, बहन की शादी करने के लिए एक महीने पहले सूरत से वापस घर आया था। बहन की शादी की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद सुसाइड कर लिया।
विदाई के बाद घर से निकला युवक: बताया जाता है कि पिता की मौत के बाद अभिषेक के कंधे पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। तीन भाइयों में अभिषेक सबसे बड़ा था। बहन की शादी में अभिषेक ने सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए बहन की विदाई कराई। जिसके बाद वह घर से गायब हो गया।
आत्महत्या का रहस्य: घर से लगभग 500 मीटर दूर बाग में शाम के लगभग 5 बजे अभिषेक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया, रोते बिलखते हुए घरवाले घटनास्थल पर पहुंच गए। उनका कहना है कि अभिषेक ने फांसी लगाकर के सुसाइड किया है, लेकिन उसने क्यों सुसाइड किया, इस बात का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। सुसाइड करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
बोले इंस्पेक्टर: मामले में लीलापुर थाना प्रभारी ने कहा कि युवक के मौत को लेकर घरवाले सुसाइड कह रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मामले में जांच की जा रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ