कावड़ का जल लेकर लौट रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश के एटा में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रही महिला को ठोकर मार दिया जिससे महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामला एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा से जुड़ा हुआ है, महिला महाशिवरात्रि पर्व गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जल लेकर वापस अपने गांव लौट रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
आगरा की महिला: आगरा जनपद के नगला सागरा गांव की रहने वाली संगीता पत्नी राजवीर सिंह अपने पति, देवर और गांव के अन्य लोगों के साथ कांवड़ का जल लेने के लिए सोरो घाट गए हुई थी, लौटने के दौरान हादसे की शिकार हो गई।
पीछे रुक गई थी महिला: बताया जाता है कि महिला लघुशंका जाने के लिए कांवड़ का जल अपने पति को देकर पीछे रुक गई थी, पति, देवर और साथ चल अन्य लोग आगे निकल चुके थे। जिसके बाद वह पुनः कावड़ लेने के लिए अपने पति के पास जा रही थी तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही महिला का सिर पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
देवर ने दी जानकारी: घटना के बाबत मीडिया को जानकारी देते हुए मृतका के देवर केवल सिंह ने बताया कि उसकी भाभी संगीता कावड़ का जल लेकर वापस अपने गांव लौट रही थी इसी दौरान जलेसर कस्बे में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे उसका सिर ट्रक के पहिए की नीचे आ गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ