Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अनोखी शादी, बोल नहीं सकते दोनों, बरकरार रहा प्यार का एहसास



कहते हैं कि शादी की जोड़ियां ऊपर वाले खुद तय करके रखते हैं, सोहित और प्रियंका की जोड़ी ऊपर वाले ने मंजूर कर रखा था, जिसका परिणाम यह रहा कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए मिले, फिर दोनों में दोस्ती हो गई। जो बेपनाह मोहब्बत में तब्दील हो गई। जिसे दोनों ने शादी करके पति-पत्नी के रिश्ते का नाम दे दिया।

उत्तर प्रदेश के इटावा में अनोखी जोड़ी देखने को मिली है, दोनों एक दूसरे को देख सकेंगे छू सकेंगे लेकिन वह एक दूसरे को सुन व बोल नहीं सकेंगे, दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर लिया है। जो सुर्खियों में आ गया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भरथना में मूक बधिर सोहित और प्रियंका ने शादी रचाई है, जो चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल दोनों मूक बधिर हैं, दोनों को सुनाई भी नहीं पड़ता है। बिना शब्दों के सोशल मीडिया पर दोनों में दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। जिसे अब शादी करके पति-पत्नी के रिश्ते में तब्दील किया गया है। 

वीडियो कॉल से बरकरार रही मोहब्बत: बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे से बात करने के लिए वीडियो कॉल करते थे, तब दोनों एक दूसरे को इशारे इशारे में क्या कहते और क्या समझाते थे, यह किसी को पता नहीं चल पाता था, इसी क्रम में दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। बॉडी लैंग्वेज के जरिए दोनों वीडियो कॉल पर घंटों बात किया करते थे, उस दौरान किसी को यह पता नहीं चला कि दोनों प्यार की बातें कर रहे हैं। बस लोग आशंका जाता कर रह जाते थे।

प्यार नहीं होता शब्दों का मोहताज: प्रियंका और सोहित बोलने व सुनने में असमर्थ थे, इसके बावजूद दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए बढ़ती चली गई। दोनों ने यह साबित कर दिया कि प्यार के एहसास के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती है। यह ऐसा एहसास है कि इसे सिर्फ महसूस किया जाता है। 

खिलखिलाते रहे दोनों: शादी की रस्म शुरू होने से लेकर पूरी होने तक आगंतुक व मेहमान उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे थे, जिसे सुन नहीं रहे थे लेकिन उन्हें मिलने वाली शुभकामनाओं का पूरा एहसास था। सामने वाले की मुस्कान को देखकर दोनों खिलखिला उठते थे। जुबान से न कह पाने के दशा में हाथ जोड़कर अभिवादन कर देते थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे