BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में गुरु गोविंद सिंह जयंती | CRIME JUNCTION BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में गुरु गोविंद सिंह जयंती
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में गुरु गोविंद सिंह जयंती



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में सोमवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।


06 जनवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘‘गुरू गोविन्द सिंह जयंती‘‘ मनायी गयी। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एमपी तिवारी, उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पांडे एवं राघवेंद्र त्रिपाठी नें गुरू गोबिंद सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण करके द्धीप प्रज्जवलित किया। प्रबंध निदेशक डॉ तिवारी ने गुरू गोविन्द सिंह के जीवन परिचय एवं उनके आर्दशों के बारे में छात्र एवं छात्राओं को अवगत कराया कि सिख्खों के दशम गुरू श्री गोविन्द सिंह जी की जंयती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। सिखों के गुरू गोबिंद सिंह जी ने साल 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह सिखों के इतिहास की सबसे अहम घटना मानी जाती है। गुरू गोबिंद सिंह ने ही गुरू परंपरा को समाप्त करते हुए गुरू ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरू घोषित किया था। गुरू गोबिन्द साहिब ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा करते हुए सच्चाई की राह पर चलते हुए ही बिताया। गुरू गोबिंद सिंह जी ने गुरू प्रथा को समाप्त किया और गुरू ग्रंथ साहिब को सर्वोच्च बताया जिसके बाद से ही ग्रंथ साहिब की पूजा की जाने लगी और गुरू प्रथा खत्म हो गई, ये सिख समाज में काफी बड़ा पड़ाव माना जाता है। साथ ही गोविंद सिंह जी ने खालसा वाणी- ‘‘वाहेगुरू जी का खालसा, वाहेगुरू की फतह‘‘ का मंत्र भी दिया। खालसा पंथ की रक्षा के लिए गुरू गोबिंद सिंह जी मुगलों और उन सहयोगियों से कई बार संघर्ष किया। केवल 9 साल की उम्र में दुनिया के सबसे ताकतवर समुदायों में से एकता की कमान संभालने वाले गुरू गोबिंद सिंह केवल वीर ही नहीं थे, बल्कि वे भाशाओं के जानकार और अच्छे लेखक तथा कवि भी थे। उन्हें संस्कृत, फारसी, पंजाबी और अरबी भाषाओं का ज्ञान था। उन्होनें कई ग्रंथों की रचना की, जो सिंख समुदाय में आज भी चाव से पढ़े जाते है। जयंती अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आयुशी श्रीवास्तव, असरफ रजा, सहजेब खान, ताउत प्रवीन, अंशिका यादव मंदिरा शुक्ला, साक्षी त्रिपाठी, जान्हवी राय, पुश्कर दूबे, आकर्श मिश्रा, आशुतोश मिश्रा, देव शुक्ला श्लोक तिवारी नें प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय राघवेन्द्र त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, पूनम चौहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, कपिल निशाद, विश्वनाथ तिवारी, अशोक चौहान (पी0टी0आई0) राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला आदि उपस्थित होकर ‘‘गुरू गोविन्द सिंह जयंती‘‘ को मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे