Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेलवे ट्रैक के किनारे मिली स्टाफ नर्स, बंधे थे दोनों हाथ, जानिए क्या है पूरा मामला




उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में अस्पताल जा रही स्टाफ नर्स को बंधक बनाकर रेप करने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे ट्रैक के किनारे हाथ पैर बंधे हुए खून से लथपथ मिली है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करने के उपरांत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 




प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार के सुबह बरगद थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे एक स्टाफ नर्स बेहोशी की अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे, इसी दौरान रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए कीमैन जा रहा था, स्टाफ नर्स बेहोशी के स्थिति से लगभग वापस लौट चुकी थी। उसने इशारे और आवाज देकर कीमैंन को बुलाया, इसके बाद रेल कर्मी ने स्टाफ नर्स को बंधन मुक्ति करवाते हुए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दौड़ा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टाफ नर्स को निजी अस्पताल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने स्टाफ नर्स की स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 
मेडिकल के बाद होगी रेप की पुष्टि: मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते हैं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मेडिकल के उपरांत ही रेप की पुष्टि हो सकेगी।
बोले एसपी: मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार के सुबह लगभग 11:00 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे महिला के मिलने की जानकारी प्राप्त हुई। महिला के दोनों हाथ बंधे हुए थे। जिसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वीरता से पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि वह एक निजी अस्पताल में काम करती है। सुबह लगभग 9:30 बजे साइकिल पर सवार होकर वह अस्पताल के लिए निकली थी। उसने बताया कि अस्पताल जाते समय रास्ते में तीन लड़के खड़े हुए थे, पीछे से उसके सिर में एक पत्थर लगा जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसके हाथ बंधे हुए थे, उसने इशारे से ट्रैकमैन को बुलाया। परिजनों के तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। टीम गठित कर दी गई है, रास्ते के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। महिला ने बताया कि आरोपियों में एक ऐसा लड़का था की जो कस्बे में दिखाई पड़ता है लेकिन वह उसका नाम नहीं जानती है। पूरी घटना का खुलासा करके कार्रवाई की जाएगी। रेप के बाबत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस आशय में पीड़िता से जानकारी मिली है कि होश में रहने के दौरान उसके साथ ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। बेहोश होने के बाद की स्थिति उसे नहीं पता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे