Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवाबगंज:घर से गायब होने के तीसरे दिन नदी में मिला किशोर का शव



पंश्याम त्रिपाठी 

गोंडा:पुलिस ने घर से भागे किशोर का शव सरयू नदी से बरामद कर लिया है। इससे पहले किशोर का साइकिल मिला था लेकिन किशोर का पता नहीं चल पाया था। बुधवार को पुलिस ने किशोर का शव बरामद कर लिया है।

बता दे कि 30 सितंबर को नवाबगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले राधेश्याम प्रजापति का 17 वर्षीय लड़का चंदन प्रजापति घर से साइकिल लेकर भाग गया था। उसके गायब होने के बाद परिवार वाले खोजबीन में जुटे हुए थे। किशोर की खोज के लिए परिजनों ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया था। 

अयोध्या में मिली थी साइकिल 

किशोर की खोजबीन के दौरान परिजनों ने अयोध्या से किशोर की साइकिल बरामद कर ली थी। लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लगा था, पुलिस और परिजन किशोर की तलाश में जुटे हुए थे। 

सिर में हो रहा था दर्द 

बताया जाता है कि किशोर के सिर में कई दिनों से दर्द हो रहा था, वह अपने दर्द को लेकर परिजनों से कई बार कह चुका था, लेकिन परिजन उसके सिर के दर्द को महज बहाने बाजी मानकर नजरअंदाज कर रहे थे, जिससे नाराज होकर किशोर साइकिल लेकर 30 सितंबर को घर से भाग निकला।

सरयू नदी में मिला शव

बुधवार को सरयू नदी के कछार पर एक शव दिखाई पड़ा, स्थानीय लोगों के सूचना पर सरयू घाट चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए, परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया, उन्होंने शव का शिनाख्त किया।

क्या कहते हैं चौकी इंचार्ज 

सरयू घाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने मीडिया को बताया कि किशोर घर से नाराज होकर साइकिल पर सवार होकर भाग गया था, उसकी साइकिल अयोध्या में बरामद होने के उपरांत किशोर की खोजबीन की जा रही थी। बुधवार को सरयू नदी के कछार में किशोर का शव पाया गया है, पंचायत नामा के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे