Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा:1000 'शक्ति सारथी' को हरी झंडी दिखाकर रचा इतिहास



सीएम योगी के मार्गदर्शन में शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर की गई ऐतिहासिक पहल

मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रदेश में पहली बार गोण्डा में "शक्ति सारथी" कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पिंक कलर के 1000 ई-रिक्शा को किया गया रवाना, ई-रिक्शा को दिया गया है "शक्ति सारथी" का नाम

परिवहन के दौरान महिलाओं की पूर्ण सुरक्षा के लिए सभी ई-रिक्शा चालकों को किया गया है प्रशिक्षित

कार्यक्रम में 108 कन्याओं का किया गया पूजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं का भी हुआ सम्मान

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को बनाया जीरो वेस्ट इवेंट, कचरे का किया गया समुचित निस्तारण  

कृष्ण मोहन 

गोण्डा, 11 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोण्डा जिले ने ऐतिहासिक पहल की है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप नवरात्रि से शुरू हुए मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रदेश में पहली बार गोण्डा में "शक्ति सारथी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत 1000 पिंक कलर के ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन ई-रिक्शा को "शक्ति सारथी" नाम दिया गया है, जिनका उपयोग 90% से अधिक महिलाओं द्वारा किया जाएगा। सभी ई-रिक्शा चालकों को सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में 108 कन्याओं का कन्या पूजन और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। 

सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के प्रति किया गया प्रशिक्षित

गोण्डा की डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि दुर्गा अष्टमी के अवसर पर जनपद में शक्ति वंदन 2.0 के तहत "शक्ति सारथी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "शक्ति सारथी" कार्यक्रम एक अनूठा प्रयास है, जिसमें ई-रिक्शा चालकों को "सारथी शक्ति" की उपाधि दी गई है, जिससे वे महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान कर सकें। "शक्ति सारथी" पहल के तहत ऑटो चालकों का प्रशिक्षण महिला सुरक्षा को मजबूत बनाएगा और समाज में एक नया संदेश प्रस्तुत करेगा। यह पहल इस बात पर आधारित है कि 90% से अधिक महिलाएं यात्रा के लिए ऑटो या ई-रिक्शा का इस्तेमाल करती हैं। शुरुआत में 1000 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को इस पहल के अंतर्गत शामिल किया गया है, जिन्हें महिलाओं की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान करने का प्रशिक्षण दिया गया है। भविष्य में इस कार्यक्रम को और भी विस्तारित किया जाएगा। 

बिना डर के यात्रा कर सकेंगी महिलाएं 

उन्होंने बताया कि शक्ति वंदन 2.0 के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। 'शक्ति सारथी' पहल के अंतर्गत ऑटो चालकों को प्रशिक्षित किया गया है, ताकि महिलाएं बिना किसी डर के यात्रा कर सकें। यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक ब दलाव लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया गया है, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर उत्पन्न कचरे का समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और आधारभूत ढांचे में हुए सुधारों को प्रदर्शित किया गया।   



जिला प्रशासन गोंडा के द्वारा 108 कन्या भोज शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया नव अंशिका फाउंडेशन की नीशू त्यागी के संयोजन में महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति का नृत्य निर्देशन गुरु सुरभी सिंह द्वारा रुद्राष्टकम इसमें शिव जी के आठ श्लोक के ऊपर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जिसके बोल है नमामि शमीशान निर्वाण रूपम,जिसमे तांडव एवम लास्य अंग का स्वरुप दिखाई दिया।उसके उपरांत महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका जिसमें मां ने कात्यायनी अवतार लेकर महिषासुर का वध किया था इसके उपरांत मां कालरात्रि ने कैसे चंड़ -मुंड का संघार करके विष्व का कल्याण किया। कलाकारों में ईशा रतन, मीशा रतन,अंशिका त्यागी आकांक्षा पांडेय,संगीता कश्यप द्वारा मनमोहक नृत्य किया गया।कार्यक्रम के दौरान नारी ज्ञानस्थली महिला महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।



108 कन्याओं का पूजन और सम्मान 

इस अवसर पर जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आई 108 कन्याओं का कन्या पूजन किया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। वहीं, नवदेवी सम्मान समारोह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त हवन, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉक्टर गरिमा सिंह ने वर्चुअल माध्यम से की, जबकि गोण्डा की डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ अंकिता जैन और जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इससे पूर्व पिछले वर्ष गोण्डा जिला प्रशासन ने शक्ति वंदन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। तब करीब 12 हजार कन्याओं का पूजन कर रिकॉर्ड स्थापित किया गया था।




इनका हुआ सम्मान 

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। संगीत क्षेत्र में डाक विभाग श्रीमती किरण सिंह अधीक्षक डाकघर गोंडा मंडल, प्रशासनिक क्षेत्र में रजिया बानो औषधि निरीक्षक गोंडा, शिक्षा क्षेत्र में श्रीमती रेखा शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर एलबीएस कॉलेज गोंडा, पुलिस विभाग की सुश्री रिया सिंह महिला आरक्षी कोतवाली नगर गोंडा, स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती अनुराधा जायसवाल कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर मसौलिया करनैलगंज गोंडा, ग्राम प्रधान श्रीमती रंजना सिंह ग्राम चंगेरी विकासखंड परसपुर, उद्यमी श्रीमती सीमा सोनी मै० सावित्री आटा लघु उद्योग गोलागंज गोंडा, खेलकूद जिया सिंह राष्ट्रीय खिलाड़ी ताइक्वांडो खेल में ब्लैक बेल्ट की उपाधि कोरिया द्वारा, सफाई मित्र श्रीमती रमा सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिषद गोंडा को मेडल, प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर जनपद की जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा एवं अन्य सभी अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। 

जनप्रतिनिध भी हुए शामिल

कार्यक्रम के दौरान मा० जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, सांसद गोंडा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, आयुक्त महोदय, देवीपाटन मंडल गोंडा शशि भूषण लाल सुशील की धर्मपत्नी श्रीमती गरिमा भूषण, पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल की धर्मपत्नी डॉ० तन्वी जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, उप जिलाधिकारी गोंडा सदर अवनीश त्रिपाठी, अपर उपजिलाधिकारी विश्वामित्र, अपर उपजिलाधिकारी सुशील कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोंडा संजय कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुख तरबगंज, ब्लॉक प्रमुख बेलसर, नगर पंचायत अध्यक्ष कटरा बाजार, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पंचायती राज विभाग अभय प्रताप सिंह रमन, स्वच्छ भारत मिशन नगरी गोंडा नितेश राठौर, संदीप कुमार तिवारी सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे