Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शिकार करने के दौरान वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया आतंक का पर्याय बना तेंदुआ



उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में वन विभाग की टीम ने दहशत के पर्याय बने दूसरे तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। दूसरे तेंदुए के पिंजरे में कैद होने से वन विभाग के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। एक माह से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक व्याप्त था, कई मवेशियों को निवाला बनाने के साथ-साथ तेंदुए का इंसानों पर भी हमला जारी था। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज से सटे धर्मपुर गांव में आतंक का पर्याय बना दूसरा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए को वन विभाग की टीम रेंज कार्यालय ले गई है। चार दिन पहले मोतीपुर इलाके से वन विभाग ने एक तेंदुए को पकड़ लिया था। 

तेंदुए ने ली जान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत नौवना बीट से सटे धरमपुर बेझा गांव के मजरे मैकू पुरवा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय कन्हाई पुत्र जगजीवन पर हमला करके तेंदुए ने जीवन लीला समाप्त कर दी थी। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने कांबिंग की थी।बताया जाता है कि धर्मपुर बेझा गांव में लगभग एक माह से आतंक का पर्याय बना हुआ था। तेंदुए ने गांव में घुस कर कई मवेशियों का शिकार किया था।तीन दिन पहले 14 वर्षीय सायबा नाम की किशोरी तेंदुए के हमले से घायल हो गई थी, जिसका लखनऊ में इलाज जारी है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए कैंप कर रही थी टीम

तेंदुए के हमले से युवक के मौत की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया था, मिहीपुरवा के क्षेत्राधिकारी हीरालाल कनौजिया, मुर्तिहा थाना प्रभारी अमितेंद्र सिंह, वन दरोगा अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित वन विभाग की टीम देर रात से ही गांव में कैंप कर रही थी। स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के साथ रेंजर डीपी कनौजिया देर रात में पिंजरा लेकर के गांव में पहुंचे थे।

तेंदुआ शिकार करने के दौरान शिकार हुआ तेंदुआ

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल और जंगली जीव के मूवमेंट के आधार पर गांव के बाहर खेत में पिंजरा लगाया था। पिंजरे में एक बकरी बांधी गई थी, बकरी का शिकार करने के उद्देश्य से तेंदुआ पिंजरे के भीतर घुसा, जिससे वन विभाग टीम के बिछाए जाल में फंस गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे