Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नगर पालिका अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, पासी सेना के लोगो ने थाना का किया घेराव



मेराज हैदर 

कौशाम्बी जिले की मंझनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज को जान से मारने की धमकी मिली है। जैसे ही अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दिया तो लोगो मे आक्रोश फैल गया। नाराज पासी सेना के सैकड़ो लोग थाना पहुचकर थाने का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को वापस भेजा। 



मामला मंझनपुर कोतवाली के स्थानीय कस्बे का है। जहाँ मंझनपुर कस्बे में रामलीला का मंचन चल रहा है। शनिवार को रामलीला मैदान व दुर्गा पूजा पंडाल में सफाई न होने का आरोप लगाते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ बच्चा के नेतृत्व में रामलीला कमेटी के लोगो ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आप है कि इस दौरान नगर पालिका मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज उर्फ फौजी के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज उर्फ फौजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी अपने समर्थकों को दिया। अध्यक्ष को जाति से उचित शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। वही मामले की जानकारी मिलते ही पासी सेना के लोग मंझनपुर थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग किया। मंझनपुर थानाध्यक्ष राज किशोर ने नाराज लोगों को समझाते हुए कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को घर भेज दिया।

महेश चंद्र सरोज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे समाज के सम्मानित नेता के खिलाफ कुछ लोग जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए आज हम लोग मंझनपुर थाने का घेराव किया और पुलिस को तहरी देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। यदि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं करती है तो हमारे समाज के लाखों कार्यकर्ता एकत्रित होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे