Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाई के शादी में शामिल होने पहुंची थी युवती, होटल में किया सुसाइड, लव मैरिज से नाराज थे परिजन



उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाई के शादी में शामिल होने के लिए बहन ने पेशकश की तो मायके वालों ने उसे मायके में रहने से मना कर दिया। उसे ज्ञात हुआ था कि 20 अक्टूबर को उसके भाई बहन की शादी है, उसके बाद उसके खुशी का ठिकाना ना रहा, वह भाई के शादी में शामिल होने के लिए सपने संजो बैठी।

दरअसल युवती का लव मैरिज के बाद तलाक हो गया था, जिसके बाद वह लिव इन रिलेशन में रह रही थी। युवती के लव मैरिज के बाद से ही मायके वाले नाराज चल रहे थे। जब उसने मायके में आने की कोशिश की, तब मायके वालों ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। जिसके युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

होटल के कमरे में लगाई फांसी: बताया जाता है कि भाई बहन के शादी की जानकारी मिलते ही वह अपने मायके पहुंच गई थी। जहां मायके वालों ने उसे मायके में रहने से रोका तो वह वहां से लौट कर डिप्रेशन में आ गई। उसने रायपुरवा थाना क्षेत्र के झकरकटी बस अड्डे के पास होटल एवरग्रीन में एक कमरा लिया। होटल के कमरा नंबर 104 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

लव मैरिज के बाद तलाक फिर लिव इन रिलेशन: प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा कलां के रहने वाले नासिर शाह की 27 वर्षीय पुत्री तहरुन्निशा 14 वर्ष के नाबालिक अवस्था में पड़ोस में रहने वाले विनोद साहू के साथ भाग गई थी। मामले में पिता ने विनोद के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। ढाई साल पहले विनोद और महिला के बीच तनाव पैदा हो गया था। इसके बाद उसकी दुबौली गांव के रहने वाले राजसागर से मुलाकात हो गई। धीरे-धीरे करके दोनों की दोस्ती बढ़ गई, दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे।

बुटीक चलाती थी मृतका: बताया जाता है कि सागर के संपर्क में आने के बाद महिला ने बुटीक का काम शुरू किया था, सागर पार्टनर था। बुटीक से महिला अपना खर्च चलाती थी।

20 नवंबर को भाई बहन की शादी: महिला को पता चला कि उसके भाई और बहन की 20 नवंबर को शादी है। इसलिए शनिवार को महिला अपने मायके पहुंची थी। जहां पर तवज्जो न मिलने के बाद महिला ने होटल में ठिकाना लिया था।

शव लेने से इनकार: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होटल के कमरे की साफ सफाई करने पहुंचे होटल कर्मी ने महिला को फांसी के फंदे से लटकता पाया था। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचित किया, लेकिन मायके वालों ने मृतका का शव लेने से इनकार कर दिया।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे