Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पांच की मौत: सिलेंडर ब्लास्ट होते ही हुआ भीषण धमाका, गिर गई छत



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिलेंडर विस्फोट से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिससे एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित जिले की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू करके मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे थाना सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में रहने वाले रियाजुद्दीन के घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही मकान का पूरा छत जमींदोज हो गया। मकान के अंदर मौजूद लोग छत के नीचे दब गए। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका आदि की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में दबे आठ लोगों को बाहर निकाल लिया। 

पांच की मौत: मलबे से निकाले गए लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वही तीन लोगों को इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया, जिसमें एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

बुलाई गई जेसीबी: रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। सिलेंडर ब्लास्ट से गिरे छत के मलबे को जेसीबी से हटाकर मलबे के नीचे दबे, आठ लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि मकान में लगभग 18 से 19 लोग रहते हैं, जहां हादसे में 8 लोग शिकार हो गए। 

होगी जांच: सिलेंडर ब्लास्ट होने के मामले में अब जांच की जाएगी की ब्लास्ट होने वाला सिलेंडर रसोई गैस सिलेंडर है या ऑक्सीजन सिलेंडर से ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल अभी पुलिस प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है।




बोले जिलाधिकारी: मामले में बुलंदशहर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि रात के लगभग 8:30 से 9:00 के बीच में सिकंदराबाद अंतर्गत आशापुरी कॉलोनी के रहने वाले शटरिंग कारोबारी रियाजुद्दीन के घर में सिलेंडर से ब्लास्ट हुआ है। मकान में 18 से 19 लोग रहते थे। रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में दबे आठ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, घायलों में एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिया है। मौके पर पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका, स्थानीय वालंटियर के लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया है। मकान मालिक के मुताबिक रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया। मलबे के अंदर अब किसी और के शव की आशंका नहीं है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे