Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घर के बाहर बंधी बकरी समेत गाय को तेंदुए ने बनाया शिकार,गांव में दहशत का माहौल



ग्रामीणों ने उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा समेत डीएफओ को अवगत कराकर तेंदुए को पकड़वाने की लगाई गुहार

एकलव्य पाठक

ईसानगर=खीरी:ईसानगर के कटौली क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ ग्रामीणों के लिए जहां मुसीबत बना हुआ है, वही वन विभाग के हाथ भी खाली है। जबकि तेंदुआ अपनी भूख शांत करने के लिए आए दिन किसी न किसी मवेशी को अपना शिकार बना कर लोगों में दहशत फैलाई हुए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को शाम एक गाय समेत घर के बाहर बंदी बकरी को निवाला बनाकर तेंदुए ने एक बार फिर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। जिसको देख ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर वन विभाग के मुखिया को सूचना देकर तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

ईसानगर क्षेत्र के पोखरा अचरौरा गांव में शुक्रवार को शाम तेंदुए ने रामचंद्र पुत्र राम लखन के द्वार पर बंदी एक बकरी को निवा ला बना लिया। यही नहीं उसके कुछ ही दूर पर स्थित घूम रही एक गाय को भी हमला कर शिकार कर लिया। जिसको देख ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई। वहीं ग्रामीणों ने तेंदुओं को पकड़वाने के लिए जिला मुख्यालय पर वन विभाग के मुखिया को अवगत करा कर जल्द ही कार्रवाई करने की मांग की है। बताते चलें पिछले कई दिनों से कटौली क्षेत्र में तेंदुआ भ्रमण कर रहा है, जिसे पकड़ पाने में उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा के अधिकारी व कर्मचारी असहाय  नजर आ रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में यह दहशत भी बनी हुई है कि तेंदुआ मवेशियों के साथ कहीं पर इंसानों को अपना शिकार बनाना शुरू न कर दे। जिसको लेकर धौरहरा रेंज के वन अधिकारियों के साथ साथ जिले पर डीएफओ को तेंदुए के बारे में अवगत कराकर उसे जल्द ही पकड़वाने की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे