Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुर्गा जी की पूजा के दौरान बेटी की शादी के लिए मदद मांगने आई वृद्ध महिला, तो हुई धूमधाम से शादी



मेराज हैदर 

कौशांबी ज़िले में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा एक ग़रीब बेटी की शादी अपने निजी खर्चे से बड़ी ही धूमधाम से करवाई। नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है इन दिनों मिशन शक्ति और दुर्गा जी की पूजा हो रही है। जो शक्ति का प्रतीक है। ऐसे में जब एक वर्द्ध महिला को बेटी के हाथ पीले करने के लिए लोगो के सामने मदद मांगते, गिड़गिड़ाते देखा तो दुर्गा जी को ध्यान में रखते हुए, बेटी की शादी अपने निजी खर्च से समापन कराई । इतना ही नही ऐसी ग़रीब बेटियों की शादी का भी उन्होंने बीड़ा उठाया है।

मदद करने से जो सुकून मिलता है, वो तमाम ऐशोआराम से नही मिलता है। मदद का कोई दायरा नही होता है। इसके लिए सिर्फ इच्छाशक्ति होनी चाहिए, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी को यह इच्छाशक्ति दुर्गा जी से मिली है। 

मंझनपुर की रहने वाले विजय कुमार दिहाड़ी मजदूर थे, उनकी एक बेटी सालनी है। विजय की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। इसके बाद मानो परिवार पर दुखो का पहाड़ गिर पड़ा हो, वर्द्ध माँ दुर्गा दुसरो के घरों में झाड़ू-पोछा कर किसी तरह सालनी को पढ़ाया-लिखाया। अब बिटिया सयानी हुई तो उनकी शादी का बोझ सताने लगा। बिटिया की शादी तय भी हो गयी। लेकिन कोई इंतज़ाम नही था। जिससे भी मदद मांगी सिर्फ मायूसी ही मिली। बुधवार को वर्द्ध महिला नगर पालिका अध्यक्ष से मदद मांगने गई, उस समय वह दुर्गा जी की पूजा कर बैठे थे। उन्ही की प्रेरणा से अपने निजी खर्च से शादी का बीड़ा उठाया। और उनको पूरा भी किया। इनको लेकर लोग तारीफ़ कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे