Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दरोगा सिपाही घायल: दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला



उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों ने जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे उप निरीक्षक और कांस्टेबल घायल हो गए हैं। पुलिसकर्मियों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए स्थानीय पुलिस ने दबिश दी थी। जिससे आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। 

क्या है पूरा मामला: बताया जाता है कि कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले पीड़ित पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गोपालगंज हरनापुर गांव के टोला भरोहिया के रहने वाले आरोपी राहुल निषाद पुत्र राजेश ने रेप किया है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया था।

घटना के बाद से फरार था आरोपी: बताया जाता है कि घटना के बाद से आरोपी फरार था पुलिस उसके तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार के शाम कैंपियरगंज पुलिस को मुखबिर खास के जरिए पता चला कि दुष्कर्म का आरोपी घर पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई। 

पुलिस टीम पर पथराव: थाना पर तैनात प्रशिक्षु उप निरीक्षक सचिन कुमार, कांस्टेबल अजीत और बबलू आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंचे। आरोपी को हिरासत में लेकर बाइक पर सवार होकर थाना के लिए वापस हो रहे थे, इसी दौरान आरोपी के घर वालों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। ईंट पत्थर चलाकर आरोपी के घर वालों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे पुलिस जवान घायल हो गए। इस दौरान मौका पाकर आरोपी के परिजन आरोपी को पुलिस से छुड़ा ले गए।

रेफर: मामले की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई, घटना में घायल हुए प्रशिक्षु दारोगा सचिन कुमार और सिपाही अजीत को घायल अवस्था में इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दोनों पुलिस जवानों की स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में दोनों जवानों को निजी न्यूरो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

मां बहन गिरफ्तार आरोपी की तलाश जारी: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी की मां कौशल्या देवी, आरोपी की दो बहने प्रियंका और प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में तीन थानों की फोर्स तैनात है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने जैसे गंभीर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे