Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहराइच:मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव के बाद फायरिंग, युवक की मौत के बाद उपद्रव, काबू में हुए हालात



बी पी त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला अंतर्गत महराजगंज में मूर्ति विसर्जन के लिए समुदाय विशेष के घर के सामने से दुर्गा प्रतिमा की यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान पथराव के बाद गोली चल गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। रेहुआ मंसूर गांव की दुर्गा प्रतिमा को रविवार के शाम को विसर्जन के लिए लोग शोभायात्रा के साथ जा रहे थे। बताया जाता है कि शोभायात्रा हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में पहुंचा था। लोग जयकारा लगाते हुए अब्दुल हमीद के घर के सामने से निकल रहे थे। इसी दौरान मूर्तियों पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया गया। पथराव के बीच ही उपद्रवियों ने गोली चला दी। गोली लगने से रेहुआ मंसूर गांव के रहने वाले राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ उर्फ पुताई घायल हो गए। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी बाजार में पहुंचते ही उपद्रव शुरू हो गया। लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की। हालात को काबू करने के लिए मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी पुलिस बल तैनात हो गई, इस दौरान नाराज हुए लोगों ने मूर्तियों का विसर्जन रोक दिया।

डीएम एसपी ने संभाली कमान:मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी सहित जिले के आला अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल साथ मौके पर पहुंच गए।




हालात नियंत्रण में :एसपी 

मामले में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया की विसर्जन के लिए मूर्ति ले जाने के दौरान एक व्यक्ति पर हमला किया गया, इसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई, मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा तत्काल कार्रवाई अमल में लाई गई। 25 से 30 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया। पूरे मामले में वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है, जितने भी उपद्रवी हैं, उन्हें चिन्हित कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। सलमान नामक व्यक्त चिन्हित है, जिनको हिरासत में लिया गया है। तमाम अज्ञात लोग हैं, उनका पहचान करवाया जा रहा है, कुछ लोग भागे हुए हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। पूरे जिले की स्थिति सामान्य है।

मामले को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: बहराइच जिले के मामले को संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर ट्वीट करके कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी की सुरक्षा की गारंटी लेते हुए उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिनकी लापरवाही से ऐसी घटना उत्पन्न हुई है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को मौके पर उपस्थित रहकर धार्मिक संगठनों से बातचीत करके प्रतिमा विसर्जित करने के लिए निर्देशित किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे