Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहराइच ,महराजगंज कांड के आरोपियों को 14 दिन की जेल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी



14 दिन के बाद पूछताछ के लिए बाहर आयेंगे अभियुक्त

बीपी त्रिपाठी 

बहराइच।जनपद के महाराजगंज में रविवार को हुए दंगा के मामले में दो एनकाउंटर समेत पांच आरोपियों की शुक्रवार सुबह सीजेएम के आवास पर पेशी हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सभी को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज में रविवार को हुए बवाल में दो एनकाउंटर आरोपित समेत पांच अभियुक्त गुरुवार को नानपारा क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए। उनकी पेशी शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में होनी थी इसके लिए न्यायालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। लेकिन दीवानी न्यायालय में सुरक्षा कारणों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक ने सीजेएम से वार्ता कर आवास पर पेशी करवाई। सीजेएम प्रतिभा चौधरी की कोर्ट पर पेशी हुई। इसके बाद अब्दुल हमीद, सरफराज उर्फ रिंकू और गांव के ग्राम प्रधान पति समेत पांच लोगों का शहर के पानी टंकी स्थित जजेज कालोनी में सभी की पेशी हुई। इसके बाद सभी को जिला कारागार में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हरदी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि 14 दिनों की जेल हुई है। इसके बाद रिमांड पर लिया जाएगा।

आरोपियों की सीजेएम आवास यहां हुई पेशी

जनपद के महाराजगंज में रविवार को हुए दंगा के मामले में सभी आरोपियों की शुक्रवार सुबह सीजेएम के आवास पर पेशी हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज में रविवार को हुए बवाल में पांच अभियुक्त गुरुवार को नानपारा क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए। उनकी पेशी शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में होनी थी इसके लिए न्यायालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। लेकिन दीवानी न्यायालय में भीड़ और सुरक्षा कारणों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक ने सीजेएम से वार्ता कर आवास पर पेशी करवाई। शहर के पानी टंकी स्थित जज कॉलोनी में सभी की पेशी हुई। इस दौरान पुलिस का सख्त पहरा रहा।

दल बल के साथ नगर में भ्रमणशील हैं डीएम व एसपी 

अमन व शान्ति तथा आमजन में सुरक्षा का एहसास कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा सुरक्षा बलो के वाहनों के साथ लगातार नगर क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। डीएम व एसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घण्टाघर से छावनी होते हुए दरगाह शरीफ से रामलीला मैदान होते हुए बशीरगंज चौराहा, जामा मस्जिद तथा रोडवेज़ सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया तथा वापस लौटकर आदर्श पुलिस चौकी घण्टाघर पहुंच कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था का जायज़ा ले रही हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे