Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रिश्वत लेते हुए शिक्षक सहित तीन गिरफ्तार: अलग-अलग टीम ने तीनों को किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के एंटी करप्शन टीम की अलग-अलग इकाई ने अलग-अलग स्थान से दो लेखपाल और एक सहायक अध्यापक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 

बताते चलें कि लगातार प्रदेश में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के विभिन्न इकाई के द्वारा रिश्वतखोरों को दबोचा जा रहा है, उसके बावजूद भी अधिकारियों कर्मचारियों के रिश्वत की भूख कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

बुलंदशहर में लेखपाल गिरफ्तार

बुधवार को एंटी करप्शन टीम मेरठ इकाई ने बुलंदशहर में लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता से दान पत्र रजिस्ट्री का दाखिल खारिज करने के एवज में बुलंदशहर के सदर तहसील में तैनात लेखपाल राम प्रकाश शर्मा ने पांच हजार रूपए के रिश्वत की मांग की थी। मामले में एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता के सूचना पर लेखपाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

संत कबीर नगर में लेखपाल गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई बस्ती ने संत कबीर नगर में तैनात लेखपाल को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, संत कबीर नगर जिले के घनघटा तहसील में तैनात लेखपाल इम्तियाज हुसैन ने शिकायतकर्ता के जमीन की पैमाइश करने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी, शिकायत मिलने के उपरांत एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को धनघटा चौराहा पाली रोड पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

ललितपुर में सहायक अध्यापक गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई झांसी ने ललितपुर जिले में शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

ललितपुर जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दावनी में तैनात सहायक अध्यापक पंकज जैन को विद्यालय में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम को जानकारी देते हुए बताया था कि उसकी जांच रिपोर्ट बनाकर खंड शिक्षा अधिकारी से आदेशित करा देंगे, मामले में अलर्ट हुई एंटी करप्शन टीम ने आरोपी शिक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे