Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा: विद्यालय से लौटकर ई रिक्शा चालक ने नदी में लगाई छलांग



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्कूल में बच्चों को छोड़कर वापस लौटे ई रिक्शा चालक ने ई रिक्शा खड़ी करके नदी में छलांग लगा दी, जिससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों को बुलाकर रिक्शा चालक की तलाश करवाने में जुटी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को परसपुर थाना क्षेत्र के भंवरी गंज पसका स्थित सरयू नदी में युवक ने छलांग लगा दी। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने गुहार लगाई जिससे दर्जनों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची परसपुर पुलिस ने रिक्शा चालक की तलाश शुरू करवा दी। 

बच्चों को स्कूल ले गया था ई रिक्शा चालक 

बताया जाता है कि ई रिक्शा चालक निजी स्कूल के बच्चों को ई रिक्शा से विद्यालय ले जाता था, शुक्रवार के सुबह भी स्कूल के बच्चों को लेकर स्कूल गया हुआ था। विद्यालय में बच्चों को उतारने के बाद वापस लौट कर आया और नदी में छलांग लगा दी।

ई रिक्शा चालक की हुई पहचान 

ई रिक्शा चालक ने अपने मोबाइल और ई-रिक्शा को पुल पर छोड़ दिया जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि ई रिक्शा चालक क्षेत्र के चरसड़ी के रहने वाले शिव प्रसाद निषाद का 21 वर्षीय पुत्र अजय निषाद है। 

जांच में जुटी पुलिस 

अजय मेहनत मजदूरी करके अपना जीविपार्जन कर रहा था, सुबह अपने नियत समय के हिसाब से स्कूल के बच्चों को विद्यालय छोड़कर वापस लौट कर खौफनाक कदम उठा लिया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है, कि आखिर अजय ने नदी में छलांग क्यों लगाई। हालांकि पुलिस पूरे मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

बोले इंस्पेक्टर 

परसपुर थाना प्रभारी ने दूरभाष पर बताया कि ई-रिक्शा चालक स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा से विद्यालय ले जाता था, रोज की भांति आज भी विद्यालय ले गया था। वहां से लौट कर उसने नदी में छलांग लगा दी, ई रिक्शा चालक की पहचान हो गई है। नदी में युवक की तलाश जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे