Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

23 वर्षीय प्रेमिका का 57 वर्षीय प्रेमी ने हत्या कर जंगल में दफना दिया शव, 25 दिन बाद खुला राज



महाराष्ट्र के नागपुर जिले की पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए 23 वर्षीय युवती के 57 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल मनकापुर थाना में 24 अगस्त को मृतका की मां ने शिकायती पत्र देते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस युवती की खोज में जुट गई थी। गुमशुदगी दर्ज करने के 25 दिन बाद पुलिस ने सुनसान जंगल इलाके से युवती का दफनाया हुआ शव बरामद किया है। 

मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस 

गुमशुदगी का मामला पंजीकृत करने के उपरांत पुलिस लोकेशन के आधार पर युवती को सर्च करने लगी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को ज्ञात हो गया कि युवती की हत्या कर दी गई है। पुलिस को इस बात को समझने में ज्यादा समय नहीं लगा कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने हमदर्द उसके अपने प्रेमी ने की है। 

प्रेमी ने उगल दिया राज

 आरोपी प्रेमी नागपुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर एक लॉज का संचालक है। शक आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया। मनकापुर पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने सारे राज खोल दिया।

जंगल में दफनाया शव

आरोपी प्रेमी महेश को लेकर मनकापुर पुलिस उसके बताए अनुसार रामटेक खिंडसी मार्ग पर पहाड़ी के जंगल में पहुंची। जहां से दफनाए गए शव को महेश के निशान देही पर बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

पुलिस ने छानबीन में पाया कि 23 वर्षीय प्रिया इवेंट का काम करती थी, वही 57 वर्षीय प्रेमी महेश राव बडस्कर का एक होटल संचालक है। प्रिया अपने घर से अलग रहती थी, जबकि महेश रामटेक में होटल टर्निंग पॉइंट चलता था। इसी दौरान लगभग 4 वर्ष पूर्व महेश और प्रिया का फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। कुछ ही दिनों की फेसबुक पर हुई दोस्ती संबंधों में तब्दील हो गई थी। प्रिया और महेश दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ चुके थे।

शादी के दबाव में विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त को प्रिया रामटेक पहुंच गई, महेश और प्रिया के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हो गया था। प्रिया महेश पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे महेश ने विवाद के दौरान प्रिया की हत्या कर दी। 

इंतजार के बाद मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी 

रामटेक जाने के बाद प्रिया ने मां को फोन नहीं किया, कई दिनों तक वापस भी नहीं लौटी, तब मां को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसके बाद उसने मनकापुर थाने में 24 अगस्त को बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बोले पुलिस उपायुक्त

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस उपयुक्त राहुल मदन ने बताया कि 23 वर्षीय युवती बीते माह से घर से गायब थी। गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी प्रेमी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए उसने उसकी हत्या करके सुनसान जंगल में दफना दिया था। मृतका प्रिया बागडे मनकापुर की रहने वाली है, वही महेश राव बडस्कर का निवासी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे