Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी की गला घोंटकर हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या



उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद फांसी के फंदे से युवक ने आत्महत्या कर ली। कुछ वर्ष पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था, घटना से पहले पत्नी अपने दोनों बच्चों को मायके छोड़ आई थी। पति पत्नी के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक मझोला क्षेत्र के बुद्ध विहार फेज-2 ग्राम गोपालपुर में रहने वाले 28 वर्षीय मुकेश ने बीती रात में अपनी पत्नी कविता की गला घोट कर हत्या कर दी, इसके बाद खुद फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सुबह मामले की जानकारी हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

पत्नी की हत्या कर मौत को लगाया गले 

पुलिस के अनुसार देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि पति ने पत्नी की पहले गला घोट कर हत्या कर दी। जब उसे लगा कि पत्नी की मौत हो गई है तब उसने छत के पंखे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया।

दोनों ने किया था लव मैरिज 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कविता और मुकेश ने 9 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। शादी से पूर्व मुकेश कविता को लेकर फरार हो गया था। वर्तमान में दोनों से तीन पुत्रियां हैं, जिसमें 7 वर्षीय काव्य, 5 वर्षीय आराध्या और सबसे छोटी पुत्री अभी महज डेढ़ माह की है। जिसका अभी नामकरण नहीं हुआ है।

पति पत्नी के बीच आया ओ

विवाह के उपरांत दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन पति पत्नी के बीच किसी तीसरे की एंट्री से परिवार में विवाद पैदा हो गया। बताया जाता है कि इसी शक के कारण पति पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से अक्सर विवाद हुआ करता था। कहा जाता है कि सोमवार की देर रात मुकेश जब घर पहुंचा था तब पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला था, इस दौरान मौके पर पुलिस बुलाई गई थी। कमरे से निकले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिससे पत्नी कविता नाराज हो गई थी, इस कारण से पति पत्नी के बीच सोमवार की रात भी जमकर बवाल हुआ था।

घर पहुंची मां को मिला पुत्र बहू का शव

बताया जाता है कि मुकेश की मां घर पहुंची थी, उसने मुकेश का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। तब पड़ोसी के छत से जाकर कमरे में देखा गया तो अंदर मुकेश का शव पंखे के सहारे दुपट्टे के फांसी के फंदे से लटक रहा था, कविता का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था।



बोले एसपी सिटी

मामले में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद था। सुबह दोनों के मौत की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। मृतक की पत्नी अपने दो बच्चों को मायके छोड़ आई थी, इसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद हुआ है। पति ने पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी, उसके बाद आत्महत्या कर ली है। मौके पर फील्ड यूनिट ने जांच की है, सारे साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं। अब तक ज्ञात हुआ है कि मुकेश अपनी पत्नी पर शक करते थे, उन्हें सक था की उनकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। इसी कारण से पति-पत्नी के बीच तकरार होती थी, जो घटना घटी है उसी का परिणाम लग रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे