Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बने पंकज सिंह



कृष्ण मोहन 

गोंडा : बुधवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के द्वारा गोंडा पहुंचने पर गांधी पार्क में पंकज सिंह का फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी के द्वारा जनपद गोंडा का पंकज कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के द्वारा कहा गया कि कर्मचारियो के समस्याओं के निराकरण हेतु कर्मचारी हित में ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक जनपद में कार्य करेंगे चतुर्थ श्रेणी के सभी विभागों में तैनात कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन सहित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस मौके पर शिवकुमार राजेश सिंह धर्मदत्त मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष पडरी कृपाल श्री प्रकाश मिश्रा ब्रह्मानंद त्रिपाठी मनोज मिश्रा सुधीर करण राम वर्मा हरि बक्स सिंह सहित दर्जनों कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे