Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुल्हन को रास्ते में छोड़कर दूल्हा फरार: इंस्टाग्राम पर हुई मोहब्बत, प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पड़कर ग्रामीणों ने करा दी शादी



बिहार राज्य के खगड़िया में हैरान करने वाला प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए प्रेमी उसके गांव गया हुआ था, जहां ग्रामीणों ने दोनों का विवाह करवा दिया। ग्रामीणों के चंगुल में फंसे युवक ने विवाह करके दुल्हन की विदाई करवा लिया, लेकिन रास्ते में दुल्हन को छोड़कर भाग निकला। दोनों का विवाह अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

दरअसल परबत्ता प्रखंड के रहने वाले बबलू मंडल नाम लड़के का क्षेत्र के ही कुछ दूर स्थित एक गांव के रहने वाले लड़की से Instagram पर संपर्क हुआ था, इसके बाद दोनों की बातचीत आगे बढ़ी तो प्यार में तब्दील हो गई।फिर दोनों के छुप छुप कर मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।

प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा

बताया जाता है कि दो दिन पहले बबलू मंडल पास के एक गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां लड़की के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में हो हल्ला शुरू हो गया, तमाम ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीण ने मिलकर निर्णय लिया कि ऐसे में दोनों का विवाह करवा दिया जाए।

रास्ते में दुल्हन को छोड़कर दूल्हा फरार

ग्रामीणों ने मिलकर दोनों का विवाह करवा दिया, दुल्हन के गांव से दूल्हे के घर के लिए विदाई हो गई। दूल्हा और दुल्हन घर के लिए निकल चुके थे रास्ते में मौका पाकर दूल्हा दुल्हन को छोड़कर रफू चक्कर हो गया। 

हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा 

 लंबे समय तक दूल्हे का इंतजार करने के बावजूद भी जब वह नहीं लौटा तो, दुल्हन परेशान हो गई, उसने अपने परिजनों को फोन करके इस बाबत अवगत कराया। मौके पर पहुंचे परिजन दुल्हन को लेकर दूल्हे के घर पहुंच गए। दुल्हन के पोशाक में लड़की गांव में पहुंची तो लोगों को अंदेशा करने में देर नहीं लगी, तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर दूल्हे के घर पर पहुंची दुल्हन को देखकर दूल्हे के घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

सभी के निशाने पर रहा लड़का

दूल्हे के घर पर जमी ग्रामीणों की भीड़ दूल्हे पर ही कयास लगाती रही, लोगों का कहना था कि जब उसने शादी किया है तो उसे अब स्वीकार करना चाहिए था, शादी के रस्मों को निभाने के बाद दुल्हन का साथ छोड़कर उसे नहीं भागना चाहिए था। लेकिन वह दुल्हन को बीच रास्ते में छोड़कर भाग निकला, और वापस घर भी नहीं पहुंचा। हालांकि लड़की अपने परिजनों के साथ दूल्हे के घर पर डटी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे