Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आईएएस अधिकारियों का तबादला, देर रात डीएम इधर से हुए उधर



यूपी में आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है, जिसमे निधि गुप्ता जिलाधिकारी अमरोहा बनाई गई, घनश्याम मीना DM हमीरपुर बनाए गए,दिनेश को जिलाधिकारी जौनपुर का कार्यभार मिला है, रविंद्र मंडेर DM प्रयागराज बनाए गए हैं, अरविन्द बंगारी जिलाधिकारी आगरा बनाए गए हैं, नवनीत चहल DM आजमगढ़ बनाए गए है,अरविंद चौहान डीएम शामली बनाए गए है,अरविंद मलप्पा बंगारी डीएम आगरा बनाए गए है, भानु चंद्र गोस्वामी को राहत आयुक्त बनाया गए हैं, सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बने हैं,रवीन्द्र सिंह फतेहपुर के DM बनाये गये हैं।
       उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार की देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के तेरह अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें लखनऊ प्रयागराज महानगर समेत हे जनपदों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। शासन के इस फेरबदल के बाद अब लखनऊ के जिला अधिकारी के पद पर बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह कमान संभालेंगे, वहीं लखनऊ में तैनात रहे सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षारत रखा गया है।
जौनपुर में तैनात रहेगी जिलाधिकारी रविंद्र मंडेर को शासन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी का पदभार सौंपा है। IAS रविंद्र मंडेर, पूर्व में उत्तर प्रदेश के चर्चित जनपद रामपुर के जिलाधिकारी रहे हैं। रामपुर में उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की है। अब जिलाधिकारी रविंद्र मंडेर प्रयागराज की जिम्मेदारी निभाएंगे। इनके बारे में कहा जाता है कि रविंद्र मंडेर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय अफसर में माने जाते हैं। लोक प्रशासन में बेहतर कार्य करने के लिए आईएएस रविंद्र मंडेर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।
 प्रयागराज में तैनात रहे जिला अधिकारी नवनीत चहल को आजमगढ़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही जौनपुर जिले में आईएएस दिनेश कुमार जिलाधिकारी की भूमिका निभाएंगे।
 भानु चंद्र गोस्वामी को राहत आयुक्त आगरा बनाया गया है, आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी अब राहत आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। राहत आयुक्त आगरा के पद पर तैनात रहे जीएस नवीन को को हटाकर बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भानु चंद्र गोस्वामी को तैनात किया गया है। वही आगरा में जिला अधिकारी के पद पर अरविन्द बंगारी के पद पर तैनात किया गया है।       
वहीं बरेली में नगर निगम आयुक्त के पद पर तैनात रही निधि गुप्ता को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। घनश्याम मीणा हमीरपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनात किए गए हैं इन्हें फिरोजाबाद नगर निगम के आयुक्त से हमीरपुर का जिला अधिकारी बनाया गया है। इस रविंद्र सिंह फतेहपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनात किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे