Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रेमिका की होटल में हत्या करके थाने पर पहुंचा प्रेमी, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग



उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रेमी ने होटल के कमरे में प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। युवक की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने मौके से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोरांव थाना क्षेत्र के होटल में प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करके थाने पर जा पहुंचा। पुलिस स्टेशन में उसने बताया कि उसने अपनी महिला मित्र की गला घोट कर हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिस वाले भी सन्न रह गए। पुलिस वालों को भी एक बार उसके बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उसने पूरी बात विस्तार से बताई, तब उसे पुलिस ने हिरासत में लिया गया। 

युवक ने सुनाई हत्या की कहानी 

विवेक कुमार नामक युवक ने पुलिस को बताया कि उसका एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग था। उसने होटल में घंटो उसके साथ समय बिताया। इसके बाद उसी के दुपट्टे से उसका गला घोट कर हत्या कर दी है। महिला के शव के पास काफी देर बैठा था, वहां से उठकर सीधे थाने चला आया हूं।

पति को छोड़ मायके में रहती थी विवाहिता 

मृतका के बारे में बताया जा रहा है कि लगभग 10 वर्ष पहले सोरांव थाना क्षेत्र के बलकरनपुर ठगहा गांव में 35 वर्षीय सुमन का विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद सुमन का पति से विवाद हो गया था, इसके बाद वह सोरांव थाना क्षेत्र के सराय गोपाल भदरी गांव में अपने पिता संतलाल के घर आकर रहने लगी थी।

पति पत्नी बनकर बुक किया था रूम

होटल में पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान पाया कि रविवार को सुमन ने पति पत्नी के रूप में होटल में दाखिला लेते हुए रूम बुक किया था। जिसमें पति के रूप में विवेक मौजूद था।

शादी को लेकर हुआ विवाद

आरोपी प्रेमी ने बताया कि शादी करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, वह शादी करना चाहती थी। उसे जिद थी कि शादी करो, शादी नहीं करना है तो पांच लाख रुपए दो, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसके ही दुपट्टे से उसका गला कस लिया, उसके दुपट्टे को तब तक नहीं छोड़ा जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे