Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

15 की मौत: भीषण सड़क हादसे में 15 की मौत, रोडवेज से टकराई मैक्स गाड़ी



उत्तर प्रदेश के हाथरस में नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर कई की स्थित गंभीर बताई जा रही है। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के शाम हाथरस जनपद के चंदपा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मितई गांव के पास रोडवेज बस और एक मैक्स गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीफ पुकार मच गई। तत्काल स्थानीय पुलिस के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य अभियान चलाया गया।

चालीसवां से लौटने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मैक्स गाड़ी पर तीस लोग सवार होकर सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली गांव में चालीसवां (तेरहवीं) कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। जहा से वापस अपने घर सेवला जा रहे थे, इसी दौरान अलीगढ़ रोडवेज से उनकी गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या 

हादसे के बाद मैक्स गाड़ी पर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गया, मैक्स गाड़ी के अंदर खून ही खून नजर आने लगा, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की भी संभावना है। मृतकों में महिलाएं पुरुष और बच्चियां शामिल है। 

दुर्घटना की जांच जारी 

दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्रियों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस हादसे को लेकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। जिससे इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हाथरस में हुए हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। Cm योगी ने घायलों के समुचित व बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने घायलों के अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया है।

आर्थिक सहायता राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं हादसे में घायल हुए लोगों को पच्चास हजार रूपए आर्थिक सहायता राशि और मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए के आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की है। 

प्रियंका गांधी ने जताया दुःख 

वही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि यह दुखद समाचार है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे