Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गूगल ने 2.07 करोड़ का दिया ऑफर, लंदन में गूगल के ऑफिस रवाना होंगे अभिषेक



“पंख से कुछ नहीं होता' हौसलों से उड़ान होती है” 'मंजिलें उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है” उक्त लाइन बिहार के रहने वाले वकील के पुत्र अभिषेक कुमार पर सटीक बैठती है। विषम परिस्थितियां होने के बावजूद अभिषेक ने उसका मुकाबला किया, जिसका नतीजा यह रहा कि अब गूगल ने उन्हें अपने साथ काम करने के लिए हायर किया है। अब गूगल के तरफ से अभिषेक को सालाना करोड़ों का पैकेज मिलेगा।

जमुई जिले के झाझा के रहने वाले इंद्रदेव यादव जमुई में पेशे से वकील हैं। उनके बेटे ने विश्व प्रसिद्ध गूगल कंपनी में अपना अहम स्थान बना लिया है। वकील के पुत्र अभिषेक अब लंदन में रहकर गूगल के लिए काम करेंगे, जिसके लिए गूगल उन्हें प्रतिवर्ष 2 करोड़ 7 लाख रुपए देगा।

अमेज़न से भी मिला ऑफर 

 पटना के एनआईटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी होने के बाद अभिषेक को वर्ष 2022 में बर्लिन से अमेजॉन कंपनी ने एक करोड़ 8 लाख का ऑफर दिया था। लेकिन अब अभिषेक गूगल के लिए काम करेंगे। गूगल ने 5 फेज इंटरव्यू के उपरांत अभिषेक को यह मौका दिया है। गूगल के तरफ से यह मौका मिलने के बाद अभिषेक के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।

बिहार में हुई शिक्षा

अभिषेक के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने झाझा हाई स्कूल से परीक्षा पास करने के बाद पटना से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद पटना के एनआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की परीक्षा में पारंगत हुए।

अमेज़न में भी की नौकरी

अभिषेक ने वर्ष 2022 में अमेजॉन कंपनी के लिए बर्लिन में काम करना शुरू किया था। बर्लिन में अमेजन के साथ वह जर्मनी के एक कंपनी में काम करने लगे। जर्मनी की कंपनी भी बर्लिन में ही थी। इस दौरान अभिषेक कड़ी मेहनत करके अग्रसर होने की तैयारी में जुटे रहे। अब उन्हें गूगल के साथ काम करने का मौका मिल गया है। गूगल में काम करने के लिए अभिषेक भारत से लंदन ऑफिस के लिए रवाना होंगे।

मेहनत और लगन से मिल सकती है कामयाबी

अभिषेक कहते हैं कि लगातार मेहनत के कारण से उन्होंने यह कामयाबी पाई है, कड़े मेहनत और लगन के कामयाबी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जितने भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, उनकी ख्वाहिश है कि उन्हें गूगल के साथ काम करने का मौका मिले, हम भी चाहते थे कि गूगल के साथ काम करने का मौका मिल जाए, जिसके लिए प्रयासरत रहे, अंततः कामयाबी मिल गई है।

माता-पिता को दिया कामयाबी का श्रेय

दिल्ली में रहकर अभिषेक के बड़े भाई नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं, बेटे की सफलता पर पिता इंद्रदेव यादव और माता मंजू देवी के खुशी का ठिकाना नहीं रहा, बेटे के कामयाबी पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। पिता इंद्रदेव यादव ने कहा कि बेटे को कड़े मेहनत और लगन के भरोसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिसका नतीजा है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है कि उसके कामयाबी से हमें गर्व महसूस हो रहा है। वहीं अभिषेक ने अपने कामयाबी का श्रेय माता-पिता को देते हुए उनका आशीर्वाद बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे