Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा सांसद राजा भैया का प्रयास लाया रंग, जल्द मिल सकती है फोरलेन सड़क की सौगात



गोंडा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राजा भैया का प्रयास रंग ला रहा है। राजा भैया के प्रयास से जिले को एक और सौगात मिल सकती है। राजा भैया के पत्र के बाद फोरलेन सड़क की मंजूरी मिलने वाली है। 

मंजूरी पत्र


 बता दे कि केंद्रीय राज्य मंत्री राजा भैया ने 19 अगस्त को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार को एक पत्र लिखकर गोंडा अयोध्या मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 330) के फोरलेन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए पत्र लिखा था। जिसमें केन्द्रीय राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया था कि गोंडा से अयोध्या को जोड़ने वाला यह राजमार्ग 330 अत्यंत ही महत्वपूर्ण राजमार्ग है। 

फोरलेन एवं सुदृढ़ीकरण की मिल सकती है मंजूरी

केंद्रीय राज्य मंत्री के पत्र पर स्वीकृति प्रदान करते हुए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंप दिया है। जिससे जल्द से जल्द गोंडा अयोध्या राजमार्ग मार्ग के यात्रियों को फोरलेन की सुविधा प्रदान करने की मंजूरी मिल सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय आवागमन

 बता दे कि गोंडा अयोध्या मार्ग पर बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती के साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सहित अन्य जगह के यात्रियों का आवागमन रहता है, इस मार्ग के बनने से देश प्रदेश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आवागमन सुगम होगा।

धार्मिक स्थलों से जुड़ा मार्ग 

गोंडा अयोध्या मार्ग देवीपाटन मंडल गोंडा अंतर्गत श्रावस्ती जिले के बौद्ध तपोस्थली, गोंडा के प्राचीन शिव मंदिर पृथ्वीनाथ, दुख हरण शिव मंदिर के साथ श्री राम नगरी अयोध्या धाम को जोड़ता है। धार्मिक स्थलों से जुड़े होने के कारण से गोंडा अयोध्या मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। मार्ग के फोरलेन हो जाने से आवागमन में सुलभता होगी। 

दुर्घटनाओं पर होगा नियंत्रण 

बताते चलें कि गोंडा अयोध्या मार्ग की दूरी 50 किलोमीटर है, इस सड़क पर अत्यधिक यातायात होने के बावजूद सड़क महज 7 मीटर चौड़ा है, यातायात दबाव के कारण सड़क पर आए दिन हादसे देखने को मिलते हैं।यह मार्ग फोरलेन में तब्दील होने के बाद दुर्घटनाओं पर विराम लगने की ज्यादा संभावना बन जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे