Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा: तालाब में डूब कर बुआ भतीजी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम



गोंडा:तालाब के पास सींक चीरने के लिए गई बुआ और भतीजी रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक गायब हो गई। रविवार के तड़के तालाब में उनका शव उतराता हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार के शाम इटियाथोक थाना क्षेत्र के भावनियापुर खुर्द गांव के मजरे छिछूली गांव की रहने वाली बुआ और भतीजी शौच के लिए गांव के पास स्थित कोटिया तालाब पर गई हुई थी। जहां तालाब में लगे झाड़ू बनाने वाला खरपतवार (गंडरा) का सींक चीरने लगी। सींक चीरते हुए वह गहरे तालाब में चली गई, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। 

तालाब पर मिला चप्पल 

शनिवार के देर शाम तक जब 15 वर्षीय पुन्नी पुत्री राजकुमार और 12 वर्षीय पूनम पुत्री खुनखुन गौतम शौच से वापस घर नहीं लौटी तब परिवार वालों ने उनकी खोज शुरू कर दी, तालाब के पास दोनों लड़कियों के चप्पल पाए गए। लेकिन वह दोनों कहीं नजर नहीं आई। ऐसे में परिजनों ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया, लेकिन रात हो जाने के कारण सुबह होने के इंतजार में लौट आई।

रविवार तड़के मिला शव 

रविवार के सुबह गांव की महिलाएं शौच आदि के लिए तालाब के तरफ गई हुई थी, तब उन्होंने देखा कि तालाब के पानी में दोनों लड़कियों का शव तैर रहा है। यह बात जैसे ही गांव में पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

जांच में जुटी पुलिस 

तालाब में लड़कियों का शव होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम बुलाई गई। पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बोले एएसपी

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार के शाम 5:00 बजे इटियाथोक पुलिस को छिछुली गांव के रहने वाले खुनखुन ने तालाब में दो लड़कियों के लापता होने की सूचना दी थी। रविवार के तड़के तालाब से दोनों लड़कियों का शव बरामद किया गया। मौके पर जांच पड़ताल के लिए डाक स्क्वायड व फॉरेसिकम बुलाई गई। दोनों लड़कियों के शरीर में किसी प्रकार से चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे