Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राजा भैया को मिली एक और जिम्मेदारी



गोंडा: गोंडा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को जिले की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आदेश पत्र जारी करके गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को जिला निगरानी समिति (दिशा) का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार के देर शाम ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार ने एक आदेश पत्र जारी करके केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को जिला निगरानी समिति दिशा का अध्यक्ष बनाया है। आदेश पत्र के मुताबिक कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र सांसद करण भूषण सिंह को जिला निगरानी समिति के सह अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

राजा भैया को मिली थी बलरामपुर की जिम्मेदारी

इससे पूर्व गोंडा सांसद राजा भैया बलरामपुर जिला निगरानी समिति के अध्यक्ष बनाए गए थे। बलरामपुर के विकास कार्यों के प्रस्ताव में राजा भैया के अंतिम निर्णय पर विकास कार्य सृजित किए जाते थे। अब गोंडा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र गोंडा के जिला निगरानी समिति “दिशा” में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कैसरगंज सांसद थे जिला निगरानी समिति के अध्यक्ष

बता दे कि कैसरगंज से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद करण भूषण सिंह को गोंडा के दिशा का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन शनिवार शाम भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने पूर्व में दिए अपने आदेश को स्थगित करते हुए गोंडा संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राजा भैया को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंप दिया है। अब सांसद कारण भूषण सिंह सह अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे