Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा: 15 मोटर साईकिल के साथ तीन चोर गिरफ्तार, जानिए कहां कहां से चुराई थी बाइक



कृष्ण मोहन 

गोंडा पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 मोटरसाइकिल बरामद किया है। जिसमे अलग-अलग कंपनी की मोटरसाइकिलें शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीन-चार सितंबर की देर रात जिले की कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, इस दौरान उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के पूछताछ में एक और आरोपी के शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के निशान देही पर 15 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

कहां से चुराई बाइक

पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग साथ मिलकर गोंडा कचहरी से सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल, गायत्री पुरम फलाहारी मंदिर के पास से हीरो एचएफ डीलक्स, गोंडा कचहरी से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, जिला अस्पताल से हीरो एचएफ डीलक्स बाइक, अयोध्या जनपद से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल के अतिरिक्त अन्य स्थानों से आठ मोटरसाइकिल की चोरी की है।

कौन है तीसरा आरोपी

घेराबंदी कर पुलिस ने जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा कस्बा के रहने वाले कौशल किशोर और सचिन चौहान पुत्र गरीब चौहान और देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोयली जंगल के मजरे शीतल सिंह पुरवा गांव के रहने वाले सूरज सिंह पुत्र अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिल की चोरी करने में देहात कोतवाली अंतर्गत कोयली जंगल के मजरे शीतल सिंह पुरवा का रहने वाला शुभम सिंह पुत्र अरविंद सिंह उसका सहयोगी है, जिसे संयुक्त टीम ने जिले के ट्रेडर्स माल से गायत्री पुरम जाने वाले रोड से गिरफ्तार कर लिया।

जानिए कौन कौन बाइक हुई बरामद

1 मोटरसाइकिल  नं• UP 43Y 3847 CD डीलक्स।

2. मोटरसाइकिल नं• UP 43 AR 6865 हीरो HF डीलक्स।

3. वाहन सं• UP 43 AX 4503 स्पेलेन्डर प्लस।

4.वाहन सं• UP 43 X 4269 हीरो एचएफ डीलक्स।

5. वाहन सं• UP 42 AZ 7484 बजाज पल्सर।

6. वाहन सं• UP 43 J 4235 होण्डा एक्टीवा

7. वाहन सं• UP 43 AG 5372 टीवीएस स्पोर्ट

8. वाहन सं0 UP 43 H 7060 हीरो होण्डा सुपर स्प्लेंडर

9.वाहन सं•DL 6SS 0773 हीरो होण्डा सीडी डॉन

10.वाहन सं• UP 43 X 9392 टीवीएस स्पोर्ट

11. वाहन सं• UP 43 AB 5792 हीरो एचएफ डीलक्स

12.वाहन सं• UP 43 AM 5846 बजाज प्लेटिना

13. वाहन सं• UP 43 X 7009 टीवीएस अपाचे

14. वाहन सं• DL 10 SC 8174 बजाज पल्सर 200 एनएस और 15 वाहन सं•UP 43 S 3433  बजाज पल्सर  मोटरसाइकिल शामिल है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे