Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेमेल मोहब्बत का खौफनाक अंत: बेटे के उम्र के युवक से प्रेम, एक दूजे का हाथ बांधकर नहर में कूदकर की आत्महत्या



राजस्थान के हनुमानगढ़ में बेमेल मोहब्बत का खौफनाक अंत देखने को मिला है, प्यार की डगर में धर्म दीवार बनकर खड़ा हुआ तो दोनों ने हाथों में हाथ बांधकर नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। इस प्रकार एक दूजे से दोगुना उम्र के प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 40 साल की महिला को 22 वर्ष के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग धर्म से थे। 1 वर्ष पूर्व दोनों घर से भाग निकले थे। महिला का बेटा मां की मोहब्बत का विरोध करता था। पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका के शव को नहर से बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

नहर में शव बरामद

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में प्यार में कामयाबी न मिल पाने के कारण एक जोड़े ने शार्दुल ब्रांच नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों का शव भगतपुरा मार्ग स्थित नाथवाना पुल के नहर में बीचो-बीच अंबेडकर भवन के पास से बरामद किया है।

विधवा महिला से मोहब्बत 

नहर से शव बरामद होने के बाद दोनों की पहचान दौलतपुरिया टिब्बी के रहने वाले 22 वर्षीय विनोद और 40 वर्षीय महिला शरीफा के रूप में हुई। मृतका के बारे में बताया जाता है कि शरीफा रज्जाक की विधवा है। कई वर्ष पहले रज्जाक की मौत हो चुकी है। पति के मौत के बाद विनोद शरीफा के संपर्क में आ गया। धीरे-धीरे करके दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ गया।

प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला

 बताया जाता है कि दोनों का प्रेम प्रसंग बीते कई वर्षों से चल रहा था। 1 वर्ष पूर्व महिला विनोद के साथ फरार हो गई थी। मामले में स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उस दौरान महिला लगभग 15 दिन बाद वापस लौट आई थी।

शुक्रवार को फिर गायब हुए थे दोनों 

शुक्रवार की रात शरीफा और विनोद एक बार फिर गायब हो गए थे, घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो सार्दुल ब्रांच नहर के पटरी पर महिला का सामान मिला था, जिसमे मोबाइल, चुनरी और चप्पल शामिल था। जिससे घर वालों ने नहर में गिर जाने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी थी।

रस्सी से एक दूजे का हाथ बांधकर कूदे दोनों

 मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को मामले से अवगत कराते हुए तलाशी अभियान चलाने के कवायद में थी, इससे पहले ही परिजनों ने जाल डालकर महिला की तलाश करना शुरू कर दिया। गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव बरामद कर लिया। इस दौरान महिला और युवक का एक-एक हाथ एक दूसरे से रस्सी के जरिए बंधा हुआ था।

20 वर्षीय बच्चे की मां थी विधवा महिला 

नहर से दोनों का शव निकाले जाने की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। बताया जाता है कि मृतका 20 वर्षीय बेटे की मां थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे