Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा: अभिषेक सिंह का बीडीओ के पद पर हुआ चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता



कृष्ण मोहन 

गोण्डा: “पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है,” “मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है।” कुछ यूं ही हलधरमऊ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवारी गांव में रहने वाले डाक्टर सुनील सिंह के बड़े लड़के अभिषेक सिंह उर्फ शिवम ने कर दिखा दिया है। अपने मेहनत और लगन से अभिषेक खंड विकास अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं।

कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के हलधरमऊ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवारी के रहने वाले क्षेत्र के प्रतिष्ठित किसान अशोक सिंह के घर मे सुपौत्र के रुप में जन्मे अभिषेक सिंह राजधानी मुख्यालय लखनऊ में रहकर तैयारी कर रहे थे। अभिषेक ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत परिवार सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। अभिषेक सिंह के इस कामयाबी पर उन्हें परिजनों,इष्ट मित्रों और सगे संबंधियों द्वारा शुभकामनाएं मिल रही हैं। बता दें कि इसके पहले डाक्टर सुनील सिंह की बेटी शिवानी सिंह ने नीट परीक्षा में अहम स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया था। छ: माह के अंदर परिवार में भाई-बहन के चयन से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन गया है। भाई-बहन की यह बड़ी सफलता अन्य प्रतिभागी छात्रों के लिए सीख साबित हो सकती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे