Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पलिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा, लगे भारत मां के जयकारे



भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से गूंजा शहर।

पलिया में भाजपा विधायक रोमी साहनी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।शहर में विधायक रोमी साहनी व भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विधायक रोमी साहनी के आवास से आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा में दर्जनों बाइकों पर सवार पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधायक रोमी साहनी के आवास से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर की दुधवा रोड, स्टेशन रोड, माल गोदाम रोड, नगर पालिका रोड से होते हुए दोबारा विधायक के आवास पर पहुंची जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी कुल भूषण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत संपन्न कराने का आवाह्न किया। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों तक तिरंगा लगाने का आवाह्न प्रधानमंत्री मोदी ने किया है जिसके तहत कार्यकर्ता सभी घरों में तिरंगा पहुंचाकर लगवाने का कार्य करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता, नगर अध्यक्ष भाजपा उदयवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शशि शंकर शुक्ला, रामानुज मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक सौरव अग्रवाल, जिला उपाध्यक नरेंद्र सिंह, विकास गुप्ता, अभिषेक अवस्थी,  ऋषिकेश सिंह, वरुण मिश्रा, मनोज गुप्ता, उत्तम राजपूत, डिंपल शर्मा, रिंटू शर्मा, मंटू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, किशन सिंह, अनुपम राय, प्रेम गुप्ता, शिवराज राणा, बबलू गुप्ता, राम सिंह यादव, सर्वेश यादव, सुनील प्रजापति, बादल शुक्ला व सेवक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे