Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवाबगंज के तालाब में महिला का शव मिलने से हड़कंप



पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

गोंडा:गांव के तालाब में महिला का शव उतराता हुआ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, मामले की जानकारी मिलते ही तालाब पर गांव के दर्जनों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर मौके पर मौजूद लोगों से पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रवाना कर दिया गया।

जुटी ग्रामीणों की भीड़ 


मिली जानकारी के मुताबिक रविवार के दोपहर नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर गांव के तालाब में 40 वर्षीय महिला का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई पड़ने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस महिला के शव का पहचान करवाने में जुटी हुई है।

चरवाहों ने देखा शव

दरअसल कोल्हमपुर चौकी अंतर्गत रामापुर गांव के भैंसा मजरे के तालाब के पास क्षेत्रीय चरवाहे जानवरों को लेकर चराने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें तालाब में लाल रंग की साड़ी से लिपटा हुआ शव दिखाई पड़ा। यह बात ग्रामीणों के जरिए गांव के चौकीदार आसाराम को मिली। तब आसाराम की सूचना पर कोल्हमपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

कई दिन पुराना है शव

तालाब में महिला का शव सड़ चुका था, जिससे दुर्गंध आ रही थी। लोगों की माने तो 5 से 6 दिन पहले महिला की मौत हुई होगी। 

नही हो पाई पहचान

महिला लाल रंग की साड़ी ब्लाउज और पेटीकोट पहनी हुई है, पुलिस ने कपड़े के आधार पर भी लोगों से पहचान करने के लिए कहा लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 

बोले इंस्पेक्टर 

नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने दूरभाष पर बताया कि कोल्हापुर चौकी क्षेत्र के रामापुर में 40 वर्षीय महिला का शव पाया गया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस रवाना किया जा रहा है। पहचान करवाने के लिए पूरा प्रयास जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे